बैतूल अपडेट

Betul Collector Inspection: घोड़ाडोंगरी दौरे में कलेक्टर का बड़ा एक्शन: सहायक यंत्री, इंजीनियर, सीएससी और सरपंच-सचिव पर गिरी गाज

Betul Collector's Inspection: Collector takes major action during Ghoradongri visit; Assistant Engineer, Engineer, CSC, and Sarpanch-Secretary face disciplinary action.

Betul Collector Inspection: घोड़ाडोंगरी दौरे में कलेक्टर का बड़ा एक्शन: सहायक यंत्री, इंजीनियर, सीएससी और सरपंच-सचिव पर गिरी गाज
Betul Collector Inspection: घोड़ाडोंगरी दौरे में कलेक्टर का बड़ा एक्शन: सहायक यंत्री, इंजीनियर, सीएससी और सरपंच-सचिव पर गिरी गाज

Betul Collector Inspection: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम बटकीडोह का भ्रमण कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं शासकीय हाई स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निर्माण कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कमियां पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को दिए।

कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि जिले के सभी प्रगतिरत, अपूर्ण एवं हैंडओवर किए जा चुके आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का स्वयं फील्ड में जाकर निरीक्षण करें तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इसके बाद कलेक्टर डॉ सोनवणे ने शासकीय हाई स्कूल बटकीडोह का निरीक्षण कर कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रुचि, भविष्य की योजनाओं और करियर संबंधी आकांक्षाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी 10 दिनों के भीतर जिले के सभी स्कूलों में करियर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की सही जानकारी मिल सके। साथ ही विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मोटिवेशनल गतिविधियां भी नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में जो भी क्षेत्र चुने चाहे डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, चित्रकार, खिलाड़ी या कोई अन्य क्षेत्र उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करने का लक्ष्य अभी से निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए पूरी मेहनत एवं समर्पण के साथ प्रयास करें। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन और निरंतर परिश्रम ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

Betul Collector Inspection: घोड़ाडोंगरी दौरे में कलेक्टर का बड़ा एक्शन: सहायक यंत्री, इंजीनियर, सीएससी और सरपंच-सचिव पर गिरी गाज
Betul Collector Inspection: घोड़ाडोंगरी दौरे में कलेक्टर का बड़ा एक्शन: सहायक यंत्री, इंजीनियर, सीएससी और सरपंच-सचिव पर गिरी गाज

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का भी अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय के सुव्यवस्थित संचालन एवं शैक्षणिक वातावरण के लिए शिक्षक एम.के. दास की सराहना करते हुए कहा कि एक अच्छा शिक्षक पूरे विद्यालय की दिशा बदल सकता है। उन्होंने विद्यालय के समग्र विकास के लिए हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कलेक्टर डॉ सोनवणे ने स्मार्ट क्लास के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का सब्सक्रिप्शन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके। कलेक्टर डॉ सोनवणे ने यहां ग्रामीणों की मांग पर बिजली के लिए खंभे, पेयजल के लिए कुआं और आंगनवाड़ी भवन के लिए उपयुक्त स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए।

कक्ष निर्माण में देरी पर सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक को नोटिस

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम हीरापुर का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान ग्रामीण सविता सोनी ने आवास एवं आजीविका से जुड़ी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने ग्राम पंचायत को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता की जांच कर लाभ दिलाने तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम में संचालित किए जाने वाले रेशम केंद्र के संचालन के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ग्राम में नल-जल योजना बंद होने की शिकायत पर कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तत्काल टीम भेजकर जल स्रोत एवं पाइपलाइन की जांच कर शीघ्र समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रखी गई मार्ग निर्माण, मनरेगा मजदूरी भुगतान सहित अन्य समस्याओं पर भी संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत भवन के नियमित एवं व्यवस्थित संचालन के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए।

Betul Collector Inspection: घोड़ाडोंगरी दौरे में कलेक्टर का बड़ा एक्शन: सहायक यंत्री, इंजीनियर, सीएससी और सरपंच-सचिव पर गिरी गाज
Betul Collector Inspection: घोड़ाडोंगरी दौरे में कलेक्टर का बड़ा एक्शन: सहायक यंत्री, इंजीनियर, सीएससी और सरपंच-सचिव पर गिरी गाज

प्राथमिक शाला का किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्राम हीरापुर की प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर दर्ज छात्र संख्या की जानकारी ली तथा शिक्षकों को पर्याप्त रोशनी सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए शाला का सुव्यवस्थित संचालन करने और नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष का भी अवलोकन किया। निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्यान्ह भोजन कक्ष का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से तैयार किए जा रहे भोजन की जानकारी ली तथा निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हीरापुर का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों द्वारा चिकित्सक नहीं होने की शिकायत पर बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. पवित्र कुमार मिस्त्री की पदस्थापना हो चुकी है और उन्होंने गत दिवस कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कलेक्टर ने नवपदस्थ चिकित्सक को पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नियमित चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव सेवाओं, मलेरिया एवं डेंगू के प्रकरणों की जानकारी ली तथा आवश्यक दवाओं के उपलब्ध स्टॉक का भी निरीक्षण किया।

पानी, सड़क, बिजली और नशे के मुद्दों पर दिए त्वरित कार्यवाही निर्देश

घोड़ाडोंगरी विकासखंड के भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम बटकीडोह के पंचायत भवन में आयोजित जनसंवाद में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पेयजल, सड़क, बिजली, नशे की समस्या सहित अन्य स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समय पर निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्राम पंचायत को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्ययोजना का रिवाइज किया जाए, ताकि वास्तविक जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य कराए जा सकें। विद्यालय आने-जाने में विद्यार्थियों को हो रही कठिनाई का संज्ञान लेते हुए उन्होंने धरमपुर से बटकीडोह तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

Betul Collector Inspection: घोड़ाडोंगरी दौरे में कलेक्टर का बड़ा एक्शन: सहायक यंत्री, इंजीनियर, सीएससी और सरपंच-सचिव पर गिरी गाज
Betul Collector Inspection: घोड़ाडोंगरी दौरे में कलेक्टर का बड़ा एक्शन: सहायक यंत्री, इंजीनियर, सीएससी और सरपंच-सचिव पर गिरी गाज

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने पंचायत, विद्यालय, आंगनवाड़ी, मोक्षधाम सहित सभी सार्वजनिक परिसरों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने तथा लगाए गए पौधों का नियमित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था हर हाल में उपलब्ध रहे।

जनसंवाद के दौरान कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से राशन वितरण, आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन तथा बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार की जानकारी भी ली और संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

ग्रामीणों द्वारा समग्र आईडी में पता संशोधन नहीं होने के कारण विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की समस्या बताने पर उन्होंने ग्राम पंचायत को निर्देश दिए कि ऐसे सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर दो दिनों के भीतर समग्र आईडी अपडेट कराना सुनिश्चित किया जाए।

ग्राम में युवाओं के नशे की लत की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम भेजकर अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत में निर्मित टीन शेड की गुणवत्ताविहीन होने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित उपयंत्री (सब इंजीनियर) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

पेयजल व्यवस्था पर एई को नोटिस जारी करने के निर्देश

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी विकासखंड के भ्रमण के दौरान ग्राम बंजारी ढाल स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से पाठ्यपुस्तक पढ़वाकर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया। शिक्षा का स्तर संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने शिक्षकों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विद्यालय में दर्ज विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की संख्या की जानकारी लेने के साथ पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। शौचालय का समुचित रखरखाव नहीं मिलने नाराजगी जाहिर की और पेयजल व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने पर उन्होंने संबंधित एई पीएचई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं शिक्षा की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सीएससी धीरज यादव एवं अनिल साहू को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जननायक गंजन सिंह कोरकू को किया नमन

भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी जनजातीय नायक गंजन सिंह कोरकू की शहीद स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पंचायत को स्मारक के समुचित रखरखाव के साथ-साथ गंजन सिंह कोरकू के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान एवं वीरता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button