बैतूल अपडेट

Betul teacher suicide: बैतूल में शिक्षक की आत्महत्या से सनसनी, सुसाइड नोट में इन वजहों का किया है जिक्र

Betul teacher suicide: Teacher's suicide in Betul causes sensation, suicide note mentions these reasons

Betul teacher suicide: बैतूल में शिक्षक की आत्महत्या से सनसनी, सुसाइड नोट में इन वजहों का किया है जिक्र
Betul teacher suicide: बैतूल में शिक्षक की आत्महत्या से सनसनी, सुसाइड नोट में इन वजहों का किया है जिक्र

Betul teacher suicide: बैतूल में एक शिक्षक की आत्महत्या की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। घर के अंदर उठाया गया यह कदम कई सवाल छोड़ गया है। इससे पहले जिले में ही एक अन्य मामले में प्रॉपर्टी विवाद में एक शिक्षक ने आत्महत्या कर ली थी। इस प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कालापाठा में शिक्षक ने उठाया आत्मघाती कदम

बैतूल शहर के गंज थाना क्षेत्र के कालापाठा इलाके में बुधवार दोपहर एक शिक्षक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही गंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कालापाठा निवासी संदीप परसाई (50) के रूप में हुई है, जो एक्सीलेंस स्कूल में अंग्रेजी विषय के शिक्षक थे। उन्होंने घर के हॉल में दुपट्टे की मदद से फांसी लगाई।

सुसाइड नोट मिला, जांच जारी

घटनास्थल से एक पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला है। गंज थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण काम का अत्यधिक दबाव सामने आया है। हालांकि, नोट की लिखावट का मिलान कराया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसे मृतक ने ही लिखा है। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आएगा।

नोट में लिखी मानसिक परेशानी

मिले सुसाइड नोट में शिक्षक ने पिछले कई महीनों से बढ़ते काम के दबाव और मानसिक तनाव का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि उन्हें नींद नहीं आ रही थी और लगातार घबराहट, डर और बेचैनी बनी रहती थी। बीते दो महीने से खुद को अवसाद में बताया गया है। नोट में यह भी लिखा गया कि उन्हें अपने परिवार से बेहद लगाव है, लेकिन मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। साथ ही उन्होंने अपने परिवार को परेशान न करने और उनका ध्यान रखने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button