Betul mandi bhav 6 April: बैतूल मंडी भाव 6 अप्रैल 2026: सरसों-तुअर ने मारी बाजी, जानें फसलों के ताजा रेट
Betul Mandi Bhav 6 April: Betul Mandi Bhav 6 April 2026: Mustard and Tuar won, know the latest rates of crops

Betul mandi bhav 6 April: कृषि उपज मंडी बैतूल में 06 अप्रैल 2026 को कुल 32420 बोरी उपज की आवक दर्ज की गई। मंडी में विभिन्न फसलों की आवक में सोयाबीन पीला 2886 बोरी, चना 144 बोरी, मक्का 21434 बोरी, गेहूं 7336 बोरी, सरसों 599 बोरी और तुअर 21 बोरी शामिल रही। अन्य फसलों की आवक नगण्य या शून्य रही।
सोयाबीन पीला के भाव
मंडी में सोयाबीन पीला का न्यूनतम भाव 4401 रुपये प्रति क्विंटल, उच्चतम भाव 5640 रुपये और प्रचलित भाव 5250 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।
चना के भाव
चना का न्यूनतम भाव 4001 रुपये, अधिकतम 5351 रुपये और प्रचलित भाव 5150 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
मक्का के भाव
मक्का की आवक सबसे अधिक रही। इसके न्यूनतम भाव 1501 रुपये, उच्चतम 1875 रुपये और प्रचलित भाव 1780 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।
- यह भी पढ़ें : MP Hailstorm Compensation: एमपी में ओलावृष्टि से तबाही, सीएम का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा मुआवजा
गेहूं के भाव
गेहूं का न्यूनतम भाव 2027 रुपये, अधिकतम भाव 2451 रुपये और प्रचलित भाव 2256 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
सरसों के भाव
सरसों का न्यूनतम भाव 4000 रुपये, उच्चतम 7701 रुपये और प्रचलित भाव 6401 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।
- यह भी पढ़ें : Neemuch Mandi Bhav: नीमच मंडी में पोस्त 48000 रुपये पर, गेहूं 3200 तक पहुंचा, जानिए आज के ताजा भाव
तुअर के भाव
तुअर की सीमित आवक के बीच इसका न्यूनतम भाव 5800 रुपये, अधिकतम भाव 7501 रुपये और प्रचलित भाव 7499 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
मंडी प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी कृषि उपज को साफ-सुथरा कर एवं अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी प्रांगण में बिक्री के लिए लाएं, ताकि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।
कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 06 अप्रैल 2026 की आवक और भाव

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



