Betul murder case: पत्नी पर था किसी से फोन पर बात करने का शक, लाठियों से पीट-पीट कर कर दी हत्या
Betul murder case: Wife suspected of talking to someone on the phone, beaten to death with sticks

Betul murder case: बैतूल जिले के भैंसदेही क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी पर किसी से फोन पर बात करने के शक में हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।
21 मार्च की रात 11 बजे की घटना
भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम बेलढाना में यह घटना 21 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे हुई। फरियादी संजू धोटे ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई राजू धोटे ने अपनी पत्नी मालोबाई पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई। उसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मर्ग जांच के बाद दर्ज हत्या का मामला
घटना के बाद 22 मार्च 2026 को मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की गई। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और विवेचना प्रारंभ की गई।
विशेष टीम बनाकर किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी और 22 मार्च को आरोपी राजू धोटे को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करने का शक था। इसी बात को लेकर उसने गुस्से में आकर लाठी से हमला किया, जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई।
- यह भी पढ़ें : Gold Price Fall: जंग के बावजूद सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक्सपर्ट्स बोले- अभी और सस्ता हो सकता है गोल्ड
न्यायालय में पेश किया जाएगा आरोपी
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना भैंसदेही के निरीक्षक राजेश सातनकर, उप निरीक्षक आशीष कुमरे, उप निरीक्षक प्रीति पाटिल, प्रधान आरक्षक पंजाबराव परते, आरक्षक सुनील उइके, मनोज, तनवीर, महिला आरक्षक चांदनी और जिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- यह भी पढ़ें : Electric Bus Service 2026: मध्यप्रदेश के इस शहर में जल्द दौड़ेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें, मई-जून तक शुरू होने की तैयारी
पुलिस अधीक्षक ने की यह अपील
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने लोगों से अपील की है कि पारिवारिक विवादों को शांतिपूर्ण तरीके और कानूनी प्रक्रिया से सुलझाएं। किसी भी प्रकार की हिंसा न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि इसका परिवार और समाज पर भी गहरा नकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने लोगों से जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने की भी सलाह दी।
- यह भी पढ़ें : Betul petrol scam: बैतूल में पेट्रोल घोटाले का भंडाफोड़: पुलिस पंप से 2000 लीटर से ज्यादा ईंधन चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



