Madhya Pradesh Holi Holiday 2026: दो दिन होली मना सकेंगे मध्यप्रदेश के कर्मचारी, 3 के बाद 4 मार्च की भी छुट्टी घोषित
Madhya Pradesh Holi Holiday 2026: सरकार का संशोधित आदेश जारी, 10 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Madhya Pradesh Holi Holiday 2026: मध्यप्रदेश में इस बार होली का त्योहार सरकारी कर्मचारियों के लिए खास रहेगा। राज्य सरकार ने पहले घोषित एक दिन की छुट्टी में बदलाव करते हुए अब दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। नए आदेश के बाद 3 और 4 मार्च दोनों दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
पहले 3 मार्च को घोषित थी छुट्टी
मध्यप्रदेश में होली के अवसर पर अब लगातार दो दिन सरकारी अवकाश रहेगा। राज्य शासन ने 1 मार्च को संशोधित आदेश जारी करते हुए 4 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले जारी सूची में 3 मार्च को ही होली की छुट्टी घोषित की गई थी। संशोधन के बाद अब 3 और 4 मार्च दोनों दिन अवकाश रहेगा।
सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश जारी
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव दिनेश कुमार मौर्य की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार वर्ष 2026 के लिए 29 दिसंबर 2025 को घोषित अवकाश सूची में 3 मार्च 2026, मंगलवार को होली के पर्व पर सार्वजनिक और सामान्य अवकाश पहले ही निर्धारित था। अब राज्य सरकार ने निर्णय लेते हुए 4 मार्च 2026 को भी निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया है।
- यह भी पढ़ें : MP Bus Strike Update: बस हड़ताल को लेकर आया बड़ा अपडेट, मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद बस ऑपरेटर्स ने लिया यह निर्णय
असमंजस की बन रही थी स्थिति
प्रदेश में 3 मार्च को होली और 4 मार्च को धुलेंडी मनाई जाएगी। पहले केवल होली के दिन अवकाश घोषित था, जबकि धुलेंडी पर छुट्टी नहीं थी। इस कारण कर्मचारियों और आम लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बन रही थी। कई जिलों में धुलेंडी बड़े स्तर पर मनाई जाती है और कुछ स्थानों पर बसों का संचालन भी प्रभावित रहता है। इन परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने दूसरा दिन भी अवकाश में शामिल कर लिया।
10 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ
इस फैसले से राज्य के लगभग 10 लाख से अधिक शासकीय, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। लगातार दो दिन की छुट्टी से कर्मचारी होली और धुलेंडी दोनों त्योहार परिवार के साथ आराम से मना सकेंगे। इस बदलाव के पीछे एक कारण चंद्र ग्रहण और उसके कारण बनी असमंजस की स्थिति को भी बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



