Ayatollah Ali Khamenei Death: अमेरिका और इजराइल के हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, जानें कैसे पहुंचे थे शीर्ष तक
Ayatollah Ali Khamenei Death: तेहरान समेत कई शहरों पर हमले के बाद सुप्रीम लीडर की मौत की पुष्टि, 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

Ayatollah Ali Khamenei Death: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका और इजराइल की ओर से किए गए हमलों के बीच ईरान से आई खबर ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि सरकारी मीडिया ने की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हालात और गंभीर हो गए हैं।
हमले में खामेनेई की मौत की पुष्टि
ईरान की समाचार एजेंसियों तसनीम और फार्स ने बताया है कि अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए, जिनमें उनकी बेटी, दामाद, पोती और बहू शामिल हैं। इस घटना के बाद पूरे ईरान में शोक की लहर है। सरकार ने 40 दिन के राजकीय शोक और सात दिन की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है।
आईआरजीसी ने जताया शोक
ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने खामेनेई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। फार्स न्यूज एजेंसी के हवाले से आईआरजीसी ने बयान जारी कर कहा कि देश ने एक महान नेता को खो दिया है और पूरा राष्ट्र शोक में डूबा है।
ईरानी सेना ने दिखाया कड़ा रुख
खामेनेई की मौत के बाद ईरानी सेना ने बड़े सैन्य अभियान की घोषणा की है। सेना का कहना है कि हमले का जवाब जल्द दिया जाएगा और क्षेत्र में कब्जे वाले इलाकों तथा अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। इस बयान के बाद क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है।
डोनाल्ड ट्रम्प ने किया यह दावा
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए खामेनेई के मारे जाने का दावा किया था। उन्होंने उन्हें इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक बताते हुए कहा कि यह घटना ईरान की जनता, अमेरिका और दुनिया के लिए न्याय है।
तेहरान समेत कई शहरों पर हमला
बताया गया है कि शनिवार को इजराइल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई प्रमुख शहरों को निशाना बनाया। इसके बाद ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच हमलों का सिलसिला जारी है।
हमले में भारी जनहानि की सूचना
ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अनुसार इन हमलों में अब तक 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 148 छात्राओं की मौत और 45 के घायल होने की जानकारी दी गई है। अमेरिका और इजराइल ने ईरान के 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया।
- यह भी पढ़ें : MP Pension Rules 2026: एमपी में 1 अप्रैल 2026 से नए पेंशन नियम लागू, परिवार पेंशन का दायरा बढ़ा, लाखों कर्मचारियों को राहत
खामेनेई का राजनीतिक सफर
अयातुल्ला अली खामेनेई का जन्म 19 अप्रैल 1939 को ईरान के मशहद शहर में हुआ था। वे शाह की नीतियों के विरोधी रहे और इस्लामी शासन के समर्थक थे। 1963 में शाह के खिलाफ भाषण देने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद वे नई व्यवस्था का अहम हिस्सा बने।
1981 में तेहरान की एक मस्जिद में भाषण के दौरान उन पर बम हमला हुआ था। उसी वर्ष हुए चुनाव में वे ईरान के तीसरे राष्ट्रपति चुने गए। 1989 में अयातुल्ला रुहोल्लाह खोमैनी के निधन के बाद उन्हें देश का सर्वोच्च नेता बनाया गया। इसके लिए संविधान में संशोधन भी किया गया था। समर्थकों ने उन्हें इस्लामी व्यवस्था का रक्षक बताया, जबकि आलोचकों ने उनके शासन को सख्त और कठोर कहा।
- यह भी पढ़ें : Post Office Gram Priya Scheme: हर महीने ₹5 हजार जमा करें, 10 साल में 7.25 लाख तक रिटर्न और बीमा सुरक्षा भी
ईरान ने भी किया पलटवार
अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इजराइल सहित मध्य-पूर्व के नौ देशों को निशाना बनाया गया। ईरान ने इजराइल पर लगभग 400 मिसाइलें दागने का दावा किया।
कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाए जाने की बात कही गई है। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में पाम होटल एंड रिसोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमले की सूचना दी गई है। बहरीन में रिहायशी इमारतों को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। इन घटनाओं के बाद पश्चिम एशिया में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब इस क्षेत्र पर टिकी हैं।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



