बैतूल अपडेट

Betul District Hospital: जिला अस्पताल में फिर लापरवाही, प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, शुरू हुई जाँच

Betul District Hospital: 20 फरवरी की रात भर्ती महिला, स्टाफ पर लापरवाही के आरोप; तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच

Betul District Hospital: जिला अस्पताल में फिर लापरवाही, प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, शुरू हुई जाँच
Betul District Hospital: जिला अस्पताल में फिर लापरवाही, प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, शुरू हुई जाँच

Betul District Hospital: बैतूल जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में 20 फरवरी की रात हुई एक घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद परिवार ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत कलेक्ट्रेट तक पहुंची, जिसके बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

20 फरवरी की रात महिला को कराया भर्ती

मध्य प्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल (Betul District Hospital) में 20 फरवरी की रात एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। महिला साकादेही गांव की रहने वाली है। परिवार का कहना है कि दर्द तेज होने के बावजूद ड्यूटी पर मौजूद नर्स और अन्य स्टाफ ने समय पर ध्यान नहीं दिया। आरोप है कि जब रात करीब ढाई बजे स्टाफ को जगाया गया तो उन्होंने नाराजगी जताई और ठीक से व्यवहार नहीं किया।

Betul District Hospital: जिला अस्पताल में फिर लापरवाही, प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, शुरू हुई जाँच

जरूरत होने के बावजूद नहीं मिली सहायता

नवजात के पिता योगेश यादव ने बताया कि उनकी पत्नी को 20 फरवरी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर की जरूरत होने के बावजूद समय पर कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं मिली। प्रसव के दौरान स्टाफ द्वारा महिला के पेट पर जोर से दबाव डाला गया। परिवार का कहना है कि इसी कारण नवजात की जान चली गई।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि स्टाफ ने महिला के साथ अभद्र टिप्पणी की और कहा कि उसने कोई पाप किया होगा, इसलिए बच्चा नहीं हो रहा है। इस घटना के बाद महिला की शारीरिक स्थिति के साथ-साथ मानसिक हालत भी बिगड़ती जा रही है।

Betul District Hospital: जिला अस्पताल में फिर लापरवाही, प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, शुरू हुई जाँच

निजी अस्पताल ले जाने की कोशिश

परिवार का कहना है कि Betul District Hospital में अव्यवस्था और लापरवाही को देखते हुए वे महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराना चाहते थे। हालांकि अस्पताल प्रबंधन के आश्वासन के बाद फिलहाल इलाज जिला अस्पताल में ही जारी है।

शिकायत पर CEO ने दिए जांच के निर्देश

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उस समय मौजूद जिला पंचायत के सीईओ अक्षत जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन को जांच के निर्देश दिए। फिलहाल इस मामले में पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

Betul District Hospital: जिला अस्पताल में फिर लापरवाही, प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, शुरू हुई जाँच

तीन सदस्यीय जांच समिति का किया गठन

Betul District Hospital के सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे ने बताया कि नवजात की मौत के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। इस समिति में सर्जन डॉ. रंजीत राठौर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष ठाकुर और डॉ. ईशा डेनियल को शामिल किया गया है। समिति पूरे घटनाक्रम की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

सिविल सर्जन ने यह भी स्पष्ट किया कि सामान्य प्रसव के दौरान पेट के ऊपरी हिस्से पर नियंत्रित दबाव देना एक वैज्ञानिक प्रक्रिया मानी जाती है। इससे शिशु को नीचे आने में मदद मिलती है और प्रसव में सहूलियत होती है। हालांकि, परिजनों की शिकायत को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। इसी बीच वार्ड में मौजूद एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को हटा दिया गया है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सकेगा कि घटना में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं।

कार्रवाई होगी या नतीजा रहेगा सिफर

इस मामले के सामने आने के बाद लोग यह सवाल भी उठा रहे हैं कि इस मामले में भी कोई दोषी ठहराया जाएगा या नहीं और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी या इस बार भी मामला शांत होते ही सब कुछ ठंडे बस्ते में चला जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी Betul District Hospital में लापरवाही के कई मामले यहाँ सामने आए, कुछ में जाँच की रस्म अदायगी भी हुई, लेकिन कार्रवाई आज तक किसी पर नहीं हो सकी।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button