Ladli behna yojna: लाड़ली बहनों को होली के पहले मिल रहा गिफ्ट, खाते में पहुंचने लगे किस्त के 1500 रुपये
Ladli behna yojna: करीब 2 करोड़ पात्र महिलाओं को मिलेगा लाभ, 23 फरवरी से DBT प्रक्रिया शुरू, 62 लाख नाम सूची से बाहर

Ladli behna yojna: मध्यप्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र में चल रही योजना की लाखों हितग्राही बहनों के लिए राहत भरी खबर आई है। मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के तहत जनवरी 2026 की किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने साफ किया है कि पात्र महिलाओं के खातों में 1500 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे और अगले दो से तीन दिनों में यह राशि पहुंच जाएगी।
जनवरी की किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू
महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के लाभार्थियों को जनवरी महीने की आर्थिक सहायता मिलने जा रही है। करीब दो करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये जमा किए जा रहे हैं। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जा रही है। सरकार के मुताबिक तकनीकी प्रक्रिया 23 फरवरी, सोमवार से शुरू कर दी गई है।
मंत्री अदिति तटकरे ने दी जानकारी
महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अगले दो से तीन दिनों में सभी पात्र महिलाओं के खातों में जनवरी की किस्त जमा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार के संकल्प और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में यह योजना आगे भी जारी रहेगी। सरकार का कहना है कि होली से पहले महिलाओं को यह आर्थिक सहायता मिल जाएगी।
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना : जानेवारी महिन्याच्या सन्मान निधी वितरणाची प्रक्रिया सुरू !
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजनेतील सर्व पात्र लाभार्थ्यांना जानेवारी महिन्याचा सन्मान निधी वितरित करण्याची तांत्रिक प्रक्रिया २३ फेब्रुवारी पासून सुरू करण्यात आली आहे. पुढील २-३… pic.twitter.com/mycGTG3Bk0
— Aditi S Tatkare (@iAditiTatkare) February 24, 2026
62 लाख महिलाएं सूची से हुईं बाहर
जब यह योजना जुलाई 2024 में शुरू की गई थी, तब लाभार्थियों की संख्या 2.52 करोड़ बताई गई थी। लेकिन बाद में की गई जांच और छंटनी के बाद अब 1.90 करोड़ महिलाएं ही पात्र पाई गई हैं। करीब 62 लाख आवेदनों को अपात्र मानते हुए सूची से हटा दिया गया है।
- यह भी पढ़ें : PM Vishwakarma Yojana Loan Scheme: पीएम विश्वकर्मा योजना: कारीगरों को 3 लाख तक लोन, ट्रेनिंग के साथ रोज ₹500 स्टाइपेंड
योजना का यह उद्देश्य, इन्हें मिल रहा लाभ
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना का मकसद 21 से 65 वर्ष की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहयोग देना है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये दिए जाते हैं। इसके लिए परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana Registration: लाड़ली बहना योजना में कब शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन, विधानसभा में मंत्री ने दिया यह जवाब
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



