बैतूल अपडेट

Illegal Liquor Seizure: भैंसदेही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 3.44 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

Illegal Liquor Seizure: रात 4 बजे घेराबंदी कर 262.64 लीटर शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, चालक फरार

Illegal Liquor Seizure: भैंसदेही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 3.44 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त
Illegal Liquor Seizure: भैंसदेही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 3.44 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

Illegal Liquor Seizure: बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत भैंसदेही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देर रात मिली सूचना पर सक्रिय हुई टीम ने एक वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

एसपी के निर्देश पर सख्ती

जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी बैतूल भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में भैंसदेही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Illegal Liquor Seizure: भैंसदेही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 3.44 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त
Illegal Liquor Seizure: भैंसदेही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 3.44 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

रात 4 बजे की पुलिस ने घेराबंदी

22 और 23 फरवरी 2026 की दरमियानी रात करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि धामनगांव की ओर से एक स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP 04 CK 5106 में बड़ी मात्रा में अवैध शराब भैंसदेही लाई जा रही है। सूचना मिलते ही गश्ती दल को सक्रिय किया गया।

स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में बताए गए वाहन को रोका गया। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन पीछे मोड़ने की कोशिश की और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। साथ बैठे एक व्यक्ति को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया, जिसने अपना नाम संगीत अमरुते निवासी चिचोलीढाना बताया।

वाहन से 262.64 लीटर शराब जब्त

वाहन की तलाशी लेने पर 30 पेटियों में कुल 262.64 लीटर अंग्रेजी अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 44 हजार 112 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने शराब और स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया। फरार आरोपी की तलाश संभावित स्थानों पर की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

आरोपियों पर मामला दर्ज, जांच जारी

आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को विधिवत हिरासत में लिया गया है। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश सातनकर, उप निरीक्षक आशीष कमरे, आरक्षक नारायण जाट और आरक्षक तनवीर खान शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। साथ ही अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिले में पर्वों के मद्देनजर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button