Betul Trenching Ground: बैतूल ट्रेंचिंग ग्राउंड पर सख्ती: कमिश्नर का निरीक्षण, ठेकेदार को 15 दिन में कचरा हटाने का अल्टीमेटम
Betul Trenching Ground: हेमंत खंडेलवाल की शिकायत पर पहुंचे आयुक्त संकेत भोंडवे, 4 दिन में बायो-ट्रीटमेंट और दुर्गंध खत्म करने के निर्देश

Betul Trenching Ground: बैतूल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बैतूल हेमन्त खंडेलवाल की शिकायत पर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संकेत भोंडवे ने शनिवार को बैतूल के गौठाना क्षेत्र स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रेचिंग ग्राउंड की शिकायत की जांच की और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे के संकलन एवं पुनर्चक्रण से संबंधित निर्धारित योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी का निरीक्षण करते हुए स्थानीय रहवासियों से चर्चा भी की।
रहवासियों द्वारा बदबू की समस्या बताने पर आयुक्त श्री भोंडवे ने नगर पालिका को ट्रेचिंग ग्राउंड में 4 दिनों में बायो-ट्रीटमेंट कराने के निर्देश दिए, ताकि तात्कालिक रूप से दुर्गंध की समस्या का समाधान हो सके। स्थानीय लोगों ने वायु प्रदूषण, आवारा कुत्तों की समस्या तथा अन्य परेशानियों से भी अवगत कराया, जिस पर आयुक्त ने उचित निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ट्रेचिंग ग्राउंड से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

दोषियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही
निरीक्षण के बाद कलेक्टर निवास पर विधायक श्री खंडेलवाल ने आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री भोंडवे के साथ ट्रेचिंग ग्राउंड के सम्बन्ध में चर्चा की। आयुक्त श्री भोंडवे ने कहा कि शिकायतों पर कॉन्ट्रैक्टर और अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विधायक श्री खंडेलवाल के स्थानीय रहवासियों की समस्या पर आश्वस्त किया कि 3 से 4 दिन में ट्रेंचिंग ग्राउंड से दुर्गंध की समस्या का समाधान करने और 15 दिन के अंदर कचरा हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
- यह भी पढ़ें : CM Helpline Action Betul: सीएम हेल्पलाइन लापरवाही पर CDPO को किया जाएगा सस्पेंड, BEO और CEO का कटेगा वेतन, कलेक्टर सख्त
समस्या का किया जाएगा स्थाई समाधान
आवारा कुत्तों और मवेशियों पर भी अंकुश लगाया जाएगा। वहीं भविष्य में इस प्रकार की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए स्थाई समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, आयुक्त नगरीय प्रशासन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षत जैन तथा नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।
- यह भी पढ़ें : Betul Triple Murder: बैतूल में ट्रिपल मर्डर: बेटे ने उतारा माता-पिता और भाई को मौत के घाट, भांजे पर भी किया हमला
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



