Betul Indore Highway Tractor Accident: बैतूल-इंदौर हाईवे पर बड़ा हादसा: सरियों से भरा ट्रैक्टर पलटा, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल
Betul Indore Highway Tractor Accident: गोंडू मंडई के पास खंजर नाले पर अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर, जेसीबी से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

Betul Indore Highway Tractor Accident: बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। मकान निर्माण के लिए सरिया लेकर लौट रहे ग्रामीणों का ट्रैक्टर अचानक पलट गया। लोहे के भारी सरियों के नीचे दबने से एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
चिचोली से ले जा रहे थे सरिया
यह दुर्घटना चिचोली थाना क्षेत्र में ग्राम गोंडू मंडई के पास खंजर नाले के नजदीक हुई। जानकारी के अनुसार ग्राम बरजोरपुर के कुछ लोग चिचोली से मकान बनाने के लिए सरिया खरीदकर ट्रैक्टर में भरकर अपने गांव लौट रहे थे। बुधवार शाम करीब 6 बजे जब ट्रैक्टर बैतूल-इंदौर हाईवे पर खंजर नाले के पास पहुंचा, तभी चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया।
सरियों के नीचे दबे ग्रामीण
ट्रैक्टर के पलटते ही उसमें भरा भारी सरिया ऊपर बैठे ग्रामीणों पर गिर पड़ा। इस दौरान तीन लोग लोहे की सरियों के नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चिचोली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया। दबे हुए लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन मंगाई गई। काफी मशक्कत के बाद सरियों को हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया।
- यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana Budget 2026: लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, बजट में 23,883 करोड़ का प्रावधान, बच्चों पर भी सरकार मेहरबान
एक की मौके पर मौत
इस हादसे में बरजोरपुर निवासी प्रदीप इरपाचे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दो अन्य घायल ग्रामीणों को तत्काल चिचोली अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



