Ladli Behna Yojana Registration: लाड़ली बहना योजना के नए रजिस्ट्रेशन और उम्र सीमा को लेकर एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानें डिटेल
Ladli Behna Yojana Registration: रजिस्ट्रेशन दोबारा शुरू करने और न्यूनतम आयु 18 वर्ष करने की मांग खारिज, 14 फरवरी को आएगी 33वीं किस्त

Ladli Behna Yojana Registration: लाड़ली बहना योजना को लेकर दायर जनहित याचिका पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है। योजना के रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू करने और पात्रता आयु में बदलाव की मांग को अदालत ने स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह सरकार का नीतिगत विषय है।
याचिका में यह की गई थी मांग
जनहित याचिका में कहा गया था कि लाड़ली बहना योजना के लिए पंजीयन 20 अगस्त 2023 से बंद है। योजना 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के लिए लागू है, लेकिन रजिस्ट्रेशन बंद होने से नई पात्र महिलाएं इसका लाभ नहीं ले पा रहीं। याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि योजना के तहत निरंतर पंजीयन की व्यवस्था हो, ताकि जो महिलाएं पात्र हैं वे वंचित न रहें। साथ ही न्यूनतम आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने की भी मांग रखी गई थी।
कोर्ट में क्या रखे गए तर्क
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि रजिस्ट्रेशन बंद रहने से अनेक पात्र महिलाएं योजना से बाहर हो गई हैं। उनका कहना था कि योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, इसलिए इसे सभी पात्र महिलाओं तक पहुंचाना जरूरी है। यह भी सवाल उठाया गया कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को योजना से बाहर रखने का स्पष्ट आधार क्या है, जबकि उन्हें भी आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है।
सरकार की ओर से दलील दी गई कि योजना का संचालन, रजिस्ट्रेशन शुरू या बंद करना और आयु सीमा तय करना पूरी तरह शासन का नीतिगत निर्णय है। ऐसे मामलों में अदालत का हस्तक्षेप उचित नहीं है।
हाईकोर्ट ने यह सुनाया फैसला
दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने जनहित याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने माना कि रजिस्ट्रेशन और पात्रता से जुड़े फैसले सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।
- यह भी पढ़ें : MP Ration System Update: एमपी में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब चेहरे से पहचान, मोबाइल पर आएगा राशन आने का मैसेज
कब जारी होगी 33वीं किस्त
इधर योजना की 33वीं किस्त 14 फरवरी को जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों की भी सौगात देंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री का पंधाना दौरा प्रस्तावित है, जहां से किस्त जारी की जाएगी।
- यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana 33rd Installment: फरवरी में आएगी लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त, इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 1500 रुपये
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



