बैतूल अपडेट

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: प्रगति नहीं तो कार्रवाई, लेबर ऑफिसर का वेतन कटा, 4 अधिकारियों को अप्रसन्नता पत्र

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: बैतूल कलेक्टर की सख्ती, योजनाओं में लापरवाही पर अफसरों पर गिरी गाज, पेंशन योजना की धीमी रफ्तार बनी कारण

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: प्रगति नहीं तो कार्रवाई, लेबर ऑफिसर का वेतन कटा, 4 अधिकारियों को अप्रसन्नता पत्र
PM Shram Yogi Mandhan Yojana: प्रगति नहीं तो कार्रवाई, लेबर ऑफिसर का वेतन कटा, 4 अधिकारियों को अप्रसन्नता पत्र

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने निर्देश दिए हैं कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक हितग्राहियों के प्रकरण स्वीकृत एवं लाभ वितरित किए जाएं। यह निर्देश उन्होंने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान दिए।

योजना में नहीं पाई गई संतोषजनक प्रगति

बैठक में पीएम श्रम योगी मानधन योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने योजना अंतर्गत पंजीयन में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर श्रम पदाधिकारी के वेतन काटने के निर्देश दिए। बताया गया कि PM Shram Yogi Mandhan Yojana के प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र में 15 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है, जबकि द्वितीय चरण में ग्रामीण क्षेत्र में 15 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक अभियान संचालित किया जाएगा। योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र में कार्यरत ऑटो रिक्शा चालक, सफाई कर्मी, रेहड़ी-पटरी वाले मजदूर, घरेलू कामगार, किसान आदि श्रमिक ले सकते हैं।

इन अधिकारियों को थमाए जायेंगे अप्रसन्नता पत्र

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना की समीक्षा करते हुए योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर उप संचालक उद्यानिकी को अप्रसन्नता पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल सर्टिफाइड कार्य में प्रगति नहीं होने पर कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण, एएनसी पंजीयन में कम प्रगति पाए जाने पर सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को तथा सीएम हेल्पलाइन में संतोषजनक प्रगति नहीं लाने पर जिला आबकारी अधिकारी को भी अप्रसन्नता पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: प्रगति नहीं तो कार्रवाई, लेबर ऑफिसर का वेतन कटा, 4 अधिकारियों को अप्रसन्नता पत्र

जुर्माना अधिरोपित करने की चेतावनी

कलेक्टर ने नल-जल योजनाओं के निरीक्षण कर हर घर जल सर्टिफिकेशन एवं हैंडओवर कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। बैठक में लंबित नामांतरण प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी राजस्व अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा। नवीन एवं लंबित वन अधिकार दावों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (वन) को प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर पट्टों का वितरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा में जल संसाधन विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वाणिज्यिक कर, श्रम, सामाजिक न्याय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा परिवहन विभाग को शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा कर सभी विभागों को अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: प्रगति नहीं तो कार्रवाई, लेबर ऑफिसर का वेतन कटा, 4 अधिकारियों को अप्रसन्नता पत्र

PM Shram Yogi Mandhan Yojana का इन्हें मिलेगा लाभ

PM Shram Yogi Mandhan Yojana अंतर्गत असंगठित श्रमिकों के लिए पेंशन योजना हेतु प्रथम चरण अंतर्गत शहरी क्षेत्र में 15 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। इसका द्वितीय चरण ग्रामीण क्षेत्र में 15 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक चलाया जाएगा। जिला श्रम अधिकारी ने बताया कि अभियान अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक जैसे ऑटो रिक्शा चालक, सफाई कर्मी, रेहड़ी पटरी वाले मजदूर, घरेलू काम काम करने वाले मजदूर, किसान आदि लाभ ले सकते है।

योजना के लिए यह लोग हैं पात्र

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर जिनकी आयु 18 से कम ना हो तथा 40 वर्ष से अधिक ना हो, आयकर दाता ना हो, तथा मासिक आय 15,000 रूपये से अधिक ना हो, वे सभी PM Shram Yogi Mandhan Yojana में पात्र होंगे। जिला श्रम अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिनकी आयु 18 वर्ष है उन्हें 55 रूपये प्रतिमाह प्रीमियम जमा करना होगा तथा जिनकी आयु 40 वर्ष है उन्हे 200 रूपये प्रतिमाह प्रीमियम जमा करना अनिवार्य है। आयु अनुसार श्रमिकों को प्रीमियम जमा कराया जाना होगा, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत जब श्रमिक की आयु 60 वर्ष पूर्ण होने के बाद 3,000 रूपये प्रतिमाह मासिक पेंशन केन्द्र सरकार द्वारा गारंटी के साथ भुगतान किया जाएगा।

योजना का लाभ लेने यह दस्तावेज जरुरी

पंजीयन के लिए असंगठित श्रमिक का आधार नंबर, मोबाईल नंबर, तथा बैंक खाते की पासबुक आवश्यक है।प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन के लिए अपने नजदीक के कामन सर्विस सेंटर (सी.एस.सी) तथा एम.पी.ऑनलाइन के माध्यम से PM Shram Yogi Mandhan Yojana में पंजीयन करवाया जा सकता है। साथ ही अधिक जानकारी के लिए श्रम पदाधिकारी कार्यालय, बैतूल से संपर्क कर सकते है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button