Rudraksha Mahotsav 2026: पंडित धीरेंद्र शास्त्री आएंगे पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम, महाशिवरात्रि पर होगा भव्य रुद्राक्ष महोत्सव
Rudraksha Mahotsav 2026: 14 से 20 फरवरी तक चलेगा महोत्सव, ग्रीन शिवरात्रि के तहत एक करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

Rudraksha Mahotsav 2026: महाशिवरात्रि के पावन अवसर को खास बनाने के लिए सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी यहां रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है, लेकिन इस बार यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर सामने आ रहा है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
सात दिनों तक रोजाना होंगे प्रवचन
कुबरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव 14 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगा। यह आयोजन पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ संतों के प्रवचन होंगे। आयोजन को इस तरह तैयार किया गया है कि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालु आसानी से दर्शन और कार्यक्रमों में शामिल हो सकें।
- यह भी पढ़ें : MP New Industrial Area: एमपी के इस जिले को बड़ी सौगात, 100 एकड़ में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, मिलीं और भी कई सौगातें
ग्रीन शिवरात्रि और पर्यावरण का संदेश
इस वर्ष रुद्राक्ष महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता ‘ग्रीन शिवरात्रि’ की अवधारणा है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि भगवान शिव को प्रकृति का आराध्य माना जाता है, इसलिए महाशिवरात्रि को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया है। इसी सोच के तहत महाशिवरात्रि के दिन देश और विदेश में एक करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान विटठलेश सेवा समिति के माध्यम से संचालित किया जाएगा। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु संकट को देखते हुए श्रद्धालुओं से भी अपने घर या आसपास एक पौधा लगाने की अपील की गई है।
बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आएंगे
रुद्राक्ष महोत्सव के सातों दिन देश के प्रमुख संत कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे। 17 फरवरी को बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आने का भी कार्यक्रम तय है। इसके अलावा देश और प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य विशिष्ट अतिथि भी विभिन्न दिनों में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- यह भी पढ़ें : Black Tomato Farming: बैतूल के किसान का अनोखा प्रयोग, खेत में उगा डाला काला टमाटर, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
श्रद्धालुओं के लिए हो रहे व्यापक इंतजाम
भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा सीहोर के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर में 256 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कुबेरेश्वर धाम से रेलवे स्टेशन तक डेढ़ दर्जन से अधिक अस्थायी अस्पताल बनाए जा रहे हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।
डेढ़ लाख श्रद्धालु एक पंडाल में
श्रद्धालुओं के बैठने के लिए कुबेरेश्वर धाम में विशाल पक्का पंडाल तैयार किया गया है। 1 लाख 80 हजार वर्ग फीट में बने इस पंडाल में एक साथ लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालु बैठ सकेंगे। यहां आने वाले लोगों को मात्र 5 रुपये में 1 लीटर पानी की बोतल उपलब्ध कराई जाएगी। भोजन के लिए करीब 10 एकड़ क्षेत्र में विशाल भोजनशाला तैयार की गई है, ताकि किसी को असुविधा न हो।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



