बैतूल अपडेट

SIR 2026 Betul Collector Award: एसआईआर–2026 में बैतूल का शानदार प्रदर्शन, राज्यपाल ने कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को किया सम्मानित

SIR 2026 Betul Collector Award: मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बैतूल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)–2026 में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।

कार्यक्रम में राज्यपाल पटेल ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी बैतूल एवं संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम आमला शैलेंद्र बड़ोनिया तथा बीएलओ सुपरवाइजर रामप्रसाद पाल को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया।

प्रदेश में दूसरा स्थान किया प्राप्त

इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल संजीव कुमार झा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान–2026 के अंतर्गत मतदाताओं के डिजिटाइजेशन कार्य को प्रभावी ढंग से पूर्ण करते हुए बैतूल जिले ने प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं आमला विधानसभा प्रदेश की पहली ऐसी विधानसभा बनी, जहाँ मतदाताओं का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सबसे पहले पूर्ण किया गया।

कड़ी मेहनत और तत्परता से मिली उपलब्धि

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के सतत मार्गदर्शन, नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा के साथ-साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, सहायक बीएलओ तथा निर्वाचन कार्य में संलग्न समस्त अमले की कड़ी मेहनत और तत्परता से यह उल्लेखनीय उपलब्धि संभव हो सकी।

आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किये कार्य

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कैलेंडर घोषित होते ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चरणबद्ध एवं समयबद्ध तरीके से समन्वित प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप बीएलओ एप के माध्यम से मतदाताओं का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इससे जिले में गणना पत्रकों का संधारण बिना किसी कठिनाई के सुनिश्चित हो सका।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे   betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button