Betul electricity power cut: आज शहर के कई हिस्सों में रहेगी बिजली गुल, यहाँ देखें किन क्षेत्रों में रहेगी कटौती
Betul electricity power cut: बैतूल। बिजली कंपनी द्वारा 30 नवंबर को 33/11 केव्ही हमलापुर सब स्टेशन में वीसीबी बदलने का कार्य किया जाएगा। मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक शहर के कई क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।
इनमें खंजनपुर क्षेत्र के दुर्गा वार्ड, कत्तल ढाना, डिपो रोड विकास नगर, गोयल फैक्ट्री, माचना नगर, अर्जुन वार्ड में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। इसी प्रकार कालापाठा क्षेत्र के लोहिया वार्ड, चुन्नीढाना, राजेंद्र वार्ड, सिविल लाइंस, संजय कॉलोनी, मुर्गी चौक, शिवाजी वार्ड, स्वीपर कॉलोनी, जेएच कॉलेज रोड शामिल हैं।
गंज क्षेत्र के आबकारी, सिंधी कॉलोनी, देना बैंक, लोहिया वार्ड, तेल टंकी, लक्की सेंटर, कांतिशिवा टॉकीज, सेंट्रल बैंक, एसबीआई बैंक, मैकेनिक चौक, अग्रवाल पेट्रोल पंप, बीजेपी कार्यालय, डॉ. मुले, गुरुद्वारा रोड, हाथी नाला, डॉ.लश्करे, बीएसएनल ऑफिस, पुलिस क्वार्टर, हाउसिंग बोर्ड, गंज महाराष्ट्र बैंक आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा ग्रीन सिटी क्षेत्र के विनोबा नगर, विवेकानंद वार्ड, भग्गूढाना, खादी उद्योग के पास, ग्रीन सिटी, माचना नगर, हमलापुर चौक, फॉरेस्ट ट्रेंनिंग सेंटर, जज कॉलोनी आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन- 1 के प्रबंधक ने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
- Read Also: Betul Mother Murder Case: कलयुगी बेटे ने किया मां का मर्डर, सिलबट्टे से कुचल दिया सिर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Read Also: Betul Irrigation Projects Delay: बैतूल में विकास कार्यों की समीक्षा: लेटलतीफ ठेकेदारों पर कार्रवाई, चोपना में खुलेगा सहकारी बैंक
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



