मध्यप्रदेश अपडेट

Ladli Behna Yojana 1500 Rupees: इंतजार खत्म! आज लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रुपये, सीएम मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर

Ladli Behna Yojana 1500 Rupees: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। उनके खाते में आज लाड़ली बहना योजना की 1500 रुपये की राशि पहुंचने वाली है। इसके बाद अब हर महीने उन्हें इतनी ही राशि मिला करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सिवनी जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहनों से किए अपने वादे को पूरा करेंगे।

इस मौके पर वे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत इस माह से बहनों को 1500 रुपये की बढ़ी हुई राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे। यह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे 1.26 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी।

ट्रांसफर किए जाएंगे 1857 करोड़ रुपये

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की एक करोड़ 26 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 30वीं किस्त के रूप में कुल 1857 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही सिवनी जिले में 539.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 114 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।

Ladli Behna Yojana 1500 Rupees: इंतजार खत्म! आज लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रुपये, सीएम मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर

बहन सुभद्रा की तरह रखा है ध्यान

कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर की महिलाएँ उत्साहित हैं। कई बहनों ने कहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बहनों का ध्यान उसी तरह रखा है जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बहन सुभद्रा का रखा था।

अभी तक दी जा चुकी इतनी राशि

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण में नई मिसाल कायम की है। जून 2023 से अक्टूबर 2025 तक योजना के अंतर्गत 29 किस्तों में नियमित रूप से आर्थिक सहायता राशि महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है।

विशेष मौकों पर शगुन भी मिला

इसके अलावा रक्षा बंधन के अवसर पर अगस्त 2023, अगस्त 2024 और अगस्त 2025 में तीन बार विशेष सहायता के रूप में प्रत्येक लाभार्थी महिला को 250 रुपये अतिरिक्त दिए गए। योजना की शुरुआत से अब तक 44,917.92 करोड़ रुपये की राशि सीधे महिलाओं के खातों में अंतरित की जा चुकी है।

Ladli Behna Yojana 1500 Rupees: इंतजार खत्म! आज लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रुपये, सीएम मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर

आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

राज्य सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बेहद प्रभावी सिद्ध हुई है। अब महिलाएँ न केवल अपनी जरूरतें पूरी कर रही हैं बल्कि बैंकिंग व्यवस्था से सीधे जुड़कर वित्तीय अनुशासन की ओर भी बढ़ रही हैं।

प्रदेश भर में महिलाओं को मिला लाभ

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत अब तक मध्यप्रदेश के सभी 52 जिलों में कुल 1,26,36,250 महिलाओं को लाभ प्राप्त हुआ है। इंदौर जिला सबसे आगे है, जहाँ 4 लाख 40 हजार 723 बहनों को योजना का लाभ मिला। इसके बाद सागर में 4 लाख 19 हजार 903, रीवा में 4 लाख 3 हजार 182, छिंदवाड़ा में 3 लाख 90 हजार 311, धार में 3 लाख 82 हजार 417 और जबलपुर में 3 लाख 81 हजार 848 महिलाओं को राशि प्राप्त हुई।

इसके अलावा बालाघाट में 3 लाख 47 हजार 816, उज्जैन में 3 लाख 40 हजार 203, मुरैना में 3 लाख 33 हजार 821, छतरपुर में 3 लाख 24 हजार 454, खरगोन में 3 लाख 13 हजार 741, भोपाल में 3 लाख 9 हजार 20 तथा ग्वालियर में 3 लाख 5 हजार 969 महिलाओं को लाभ मिला है।

अन्य जिलों में भी दिखा योजना का असर

राजगढ़ जिले में 2 लाख 95 हजार 459, शिवपुरी में 2 लाख 87 हजार 943, देवास में 2 लाख 85 हजार 496, विदिशा में 2 लाख 74 हजार 946, भिंड में 2 लाख 72 हजार 343 और बैतूल में 2 लाख 71 हजार 474 महिलाएं योजना से जुड़ी हैं।

सिवनी जिले में 2 लाख 68 हजार 187, मंदसौर में 2 लाख 62 हजार 827, रतलाम में 2 लाख 50 हजार 176, रायसेन में 2 लाख 46 हजार 390, दमोह में 2 लाख 45 हजार 143, सीहोर में 2 लाख 42 हजार 717 और कटनी में 2 लाख 41 हजार 302 लाभार्थी बहनें हैं।

बड़वानी में 2 लाख 37 हजार 60, गुना में 2 लाख 28 हजार 604, खंडवा में 2 लाख 16 हजार 372, नर्मदापुरम में 2 लाख 9 हजार 837, सिद्धी में 2 लाख 9 हजार 706, टीकमगढ़ में 2 लाख 7 हजार 79 और नरसिंहपुर में 2 लाख 8 हजार 734 महिलाओं को राशि का लाभ मिला है।

सिंगरौली जिले में 1 लाख 97 हजार 4, मंडला में 1 लाख 95 हजार 153, झाबुआ में 1 लाख 92 हजार 511, शहडोल में 1 लाख 88 हजार 729, पन्ना में 1 लाख 82 हजार 220, शाजापुर में 1 लाख 73 हजार 900, नीमच में 1 लाख 57 हजार 658 और अशोक नगर में 1 लाख 55 हजार 387 बहनों को लाभ मिला है।

दतिया में 1 लाख 44 हजार 239, अनूपपुर में 1 लाख 26 हजार 54, अलीराजपुर में 1 लाख 23 हजार 492, आगर मालवा में 1 लाख 17 हजार 255, उमरिया में 1 लाख 9 हजार 113, श्योपुर में 1 लाख 8 हजार 673, हरदा में 93 हजार 516 और निवाड़ी में 80 हजार 157 महिलाओं ने योजना का लाभ प्राप्त किया है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button