बैतूल अपडेट

Accident on Bhopal-Nagpur Highway: भोपाल-नागपुर हाईवे पर बोलेरो और बैलगाड़ी की भिड़ंत; एक की मौत, 13 घायल

Accident on Bhopal-Nagpur Highway: मुलताई। शनिवार दोपहर लगभग साढ़े 11 बजे भोपाल-नागपुर फोरलेन हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बोलेरो वाहन ने सामने से आ रही बैलगाड़ी को टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि बोलेरो सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान राजकुमार यादव के रूप में हुई है।

जाम सांवली से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार परिवार जाम सांवली से हनुमान जी के दर्शन कर अपने आमला ब्लॉक के कुटखेड़ी गांव लौट रहा था। रास्ते में मल्हारा पंखा के पास बोलेरो ड्राइवर ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की।

इसी दौरान सामने से आ रही बैलगाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो पलट गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस हादसे में राजकुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हो गए।

Accident on Bhopal-Nagpur Highway: भोपाल-नागपुर हाईवे पर बोलेरो और बैलगाड़ी की भिड़ंत; एक की मौत, 13 घायल

एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया

दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को जानकारी दी। एनएचएआई टीम और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को पहले मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Accident on Bhopal-Nagpur Highway: भोपाल-नागपुर हाईवे पर बोलेरो और बैलगाड़ी की भिड़ंत; एक की मौत, 13 घायल

हादसे में यह लोग घायल

इस हादसे में बोलेरो सवार कैलाश यादव (52), रूकमणि, नकुल यादव (20), शीतल यादव (18), रीता यादव (30), उषा यादव (30), उदल यादव (60), कलिमा यादव (65), अमरावती यादव, रोहित यादव और लालवती (55) घायल हुए हैं। वहीं बैलगाड़ी पर सवार मल्हारा पंखा निवासी सविता सूर्यवंशी और अनिल सूर्यवंशी (32) को भी चोटें आई हैं।

एसडीएम पहुंचे मुलताई अस्पताल

हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम राजीव कहार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और चिकित्सा अधिकारियों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। साथ ही गंभीर घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। उन्होंने अस्पताल में सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button