बड़ी खबरें

SBI Health Alpha Insurance: एसबीआई लाया लाजवाब हेल्थ इंश्योरेंस, अपनी जरुरतों के अनुसार बना सकेंगे प्लान

SBI Health Alpha Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस के मामले में अक्सर ऐसा होता है कि कंपनी जो पेशकश करती है उसकी जरुरत नहीं होती। दूसरी ओर जो लोगों की जरुरत हो, वह उन्हें मिलता नहीं है। मजबूरी में लोगों को ऐसे प्लान ही लेने पड़ते हैं, जो कि उनकी आधी-अधूरी जरुरतों को ही पूरे करते हैं। लेकिन, अब ऐसा बिल्कुल नहीं होगा।

दरअसल, SBI जनरल इंश्योरेंस ने अपने ग्राहकों के लिए नया हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट ‘SBI General Insurance Health Alpha’ लॉन्च किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पॉलिसीहोल्डर को उनके स्वास्थ्य कवरेज पर अधिक कंट्रोल देना है। कंपनी ने इसे इस तरह डिजाइन किया है कि ग्राहक अपनी जरूरतों और जीवनशैली के अनुसार हेल्थ प्लान तैयार कर सकें।

खुद बना सकते हैं अपना हेल्थ प्लान

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस हेल्थ अल्फा योजना ग्राहकों को उनकी स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप कवरेज चुनने की सुविधा देती है। इस योजना में पॉलिसीधारक को 50 से अधिक कवरेज ऑप्शन में से अपनी पसंद के अनुसार विकल्प चुनने का अधिकार है। इससे ग्राहक अपने हेल्थ प्लान को अपने जीवनशैली और स्वास्थ्य जरूरतों के मुताबिक अनुकूलित कर सकते हैं।

SBI Health Alpha Insurance: एसबीआई लाया लाजवाब हेल्थ इंश्योरेंस, अपनी जरुरतों के अनुसार बना सकेंगे प्लान

प्लान की बीमा राशि और अवधि

इस योजना के तहत ग्राहक न्यूनतम पांच लाख रुपये से लेकर असीमित राशि तक का हेल्थ इंश्योरेंस करवा सकते हैं। पॉलिसीधारक पांच साल तक के लॉन्ग टर्म पीरियड के लिए भी बीमा योजना चुन सकते हैं। लंबी अवधि के विकल्प से उन्हें विशेष छूट प्राप्त होती है और महंगाई के असर को कम किया जा सकता है।

प्लान के लिए पात्रता और उम्र सीमा

इस योजना में शामिल होने के लिए ग्राहक की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। इस योजना के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है। वहीं, बच्चों के लिए 91 दिन से लेकर 25 साल तक की आयु सीमा तय की गई है। इस तरह हर उम्र के लोग इस हेल्थ प्लान का लाभ उठा सकते हैं।

SBI Health Alpha Insurance: एसबीआई लाया लाजवाब हेल्थ इंश्योरेंस, अपनी जरुरतों के अनुसार बना सकेंगे प्लान

क्लेम न करने पर मिलेगा बोनस

एसबीआई जनरल हेल्थ अल्फा योजना में एक खास ऐड-ऑन कवर शामिल है। यदि पॉलिसीधारक किसी वर्ष में क्लेम नहीं करते हैं, तो उन्हें सालाना 10 गुना तक बोनस प्राप्त होता है। यह बोनस पॉलिसी के नियम और शर्तों के अनुसार दिया जाता है।

अस्पताल में भर्ती होने पर अतिरिक्त क्लेम

पॉलिसी की विशेषता यह है कि इसके लाइफसाइकिल में एक बार अस्पताल में भर्ती होने के खर्चों को मूल बीमित राशि से अधिक कवर किया जा सकता है। इसका लाभ पॉलिसीधारक को अतिरिक्त सुरक्षा और आर्थिक राहत देता है।

ग्राहकों को कस्टमाइज्ड हेल्थ कवरेज

एसबीआई जनरल हेल्थ अल्फा योजना ग्राहकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार कस्टमाइज्ड हेल्थ कवरेज उपलब्ध कराती है। इससे ग्राहक अपने स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकते हैं। इसके अलावा यह योजना डिजिटल माध्यम से सरल और पारदर्शी तरीके से सब्सक्राइब की जा सकती है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button