Betul Electricity Power Cut: मेंटेनेंस के चलते बैतूल शहर में 4 घंटे रहेगी बिजली बंद, जानें कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित
Betul Electricity Power Cut: बैतूल। बिजली कंपनी द्वारा 5 अक्टूबर को 33/11 केव्ही हमलापुर सब स्टेशन का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के कई हिस्से बिजली आपूर्ति से प्रभावित होंगे।
बिजली कंपनी द्वारा जानकारी दी गई है कि मेंटेनेंस के कारण 5 अक्टूबर को 33/11 केव्ही हमलापुर उपकेंद्र के खंजनपुर फीडर के दुर्गा वार्ड, कत्तल ढाना, डिपो रोड, विकास नगर, गोयल फैक्ट्री, माचना नगर, अर्जुन वार्ड तथा कालापाठा फीडर के लोहिया वार्ड, चुन्नी ढाना, राजेंद्र वार्ड, सिविल लाइंस, संजय कॉलोनी, मुर्गी चौक, शिवाजी वार्ड, स्वीपर कॉलोनी, जेएच कॉलेज रोड आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों में भी रहेगी बिजली बंद
इसी प्रकार गंज फीडर के आबकारी, सिंधी कॉलोनी, देना बैंक, लोहिया वार्ड, तेल टंकी, लक्की सेंटर, कांतिशिवा टॉकीज, सेंट्रल बैंक, एसबीआई बैंक, मैकेनिक चौक, अग्रवाल पेट्रोल पंप, डॉक्टर मुले, गुरुद्वारा रोड, हाथी नाला, डॉक्टर लश्करे, बीएसएनल ऑफिस, पुलिस क्वार्टर, हाउसिंग बोर्ड, गंज महाराष्ट्र बैंक तथा ग्रीन सिटी क्षेत्र के विनोबा नगर, विवेकानंद वार्ड, भग्गूढाना, खादी उद्योग के पास, ग्रीन सिटी, माचना नगर, हमलापुर चौक, फॉरेस्ट ट्रेंनिंग सेंटर, जजेस कॉलोनी आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

अपरिहार्य कारणों से बदलाव संभव
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 के प्रबंधक ने बताया कि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है। शहरवासियों से यह अपील भी की गई है कि वे अपने जरुरी कार्य पहले ही निपटा लें ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
- यह भी पढ़ें : Business Success Story: 2 हजार से शुरू किया कारोबार, आज सालाना 30 लाख की छप्परफाड़ कमाई से बने मिसाल
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



