Betul Samachar: तालाब में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव, आमला के ससुंद्रा गांव में हादसा
अंकित सूर्यवंशी, आमला (Betul Samachar)। बैतूल जिले के आमला क्षेत्र के ग्राम ससुन्द्रा में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक दुखद घटना घट गई। 28 वर्षीय कैलाश पिता माधवराव धोटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। शनिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उसका शव बाहर निकाला। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
नहाने को उतरा था तालाब में
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मूर्ति विसर्जन से पहले कैलाश तालाब में नहाने के लिए उतरा था। ग्राम कोटवार महेश के अनुसार वह नशे की हालत में था। लोगों ने उसे पानी में जाने से रोका भी था। इसके बावजूद वह तालाब में उतर गया।
कुछ देर तक आया नजर
कुछ देर तक वह पानी में दिखता रहा, लेकिन अचानक गायब हो गया। जब अन्य लोग बाहर निकले तो वह कहीं नहीं मिला। किनारे उसकी चप्पल पड़ी देख लोगों को अनहोनी का अंदेशा हुआ और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
- यह भी पढ़ें : Illegal Liquor Seized Betul: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो से 55 हजार की अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
देर रात तक चला सर्च अभियान
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया, तहसीलदार ऋचा कौरव, थाना प्रभारी राजेश सातनकर, राजस्व और पुलिस अमला मौके पर पहुंचा। रात में अंधेरा बढ़ जाने से तलाशी अभियान रोकना पड़ा। शनिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों की मदद से फिर से सर्च शुरू किया और कुछ घंटों बाद युवक का शव तालाब से निकाल लिया गया।
- यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert Madhya Pradesh: अगले 24 घंटे में रीवा-सीधी समेत 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में असर
शोक में डूबे ग्रामवासी
पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैसे ही घटना की खबर पूरे गांव में फैली, लोग शोक में डूब गए। ससुन्द्रा गांव में हर ओर दुख का माहौल था। ग्रामीणों ने कैलाश की असमय मौत को दुखद घटना बताया और इस तरह की घटनाओं से सबक लेने की बात कही।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



