बड़ी खबरें

India Asia Cup Trophy: टीम इंडिया को एशिया कप ट्रॉफी मिलेगी या नहीं? एसीसी बैठक में विवाद

India Asia Cup Trophy: टीम इंडिया के जांबाज खिलाड़ियों ने जिस ट्रॉफी को चूमने के लिए पूरे एशिया कप में अपना पसीना बहाया, वह ट्रॉफी अभी तक नहीं मिल पाई है। यह मिलेगी या नहीं और मिलेगी तो कब तक, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता। इस बीच एशिया क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की वार्षिक आम बैठक हुई है। इसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस पूरे मुद्दे पर अपना कड़ा विरोध जताया है।

बैठक में बीसीसीआई ने विशेष रूप से एसीसी चेयरमैन मोहसिन नकवी को इस मामले में घेरते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने रविवार को फाइनल में पाकिस्तान को हराकर नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था।

ट्रॉफी लेने से किया इनकार

ट्रॉफी वितरण समारोह के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने यह स्पष्ट किया कि वे नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं लेंगे। इस कारण पुरस्कार वितरण समारोह बिना ट्रॉफी के समाप्त हुआ। खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी के ही जीत का जश्न मनाया। बाद में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि नकवी ने ट्रॉफी अपने होटल के कमरे में रख ली है और बोर्ड इस मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से शिकायत करेगा।

India Asia Cup Trophy: टीम इंडिया को एशिया कप ट्रॉफी मिलेगी या नहीं? एसीसी बैठक में विवाद
India Asia Cup Trophy: टीम इंडिया को एशिया कप ट्रॉफी मिलेगी या नहीं? एसीसी बैठक में विवाद

ट्रॉफी देने को तैयार नहीं नकवी

एसीसी से जुड़े सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई ट्रॉफी को सौंपे जाने की मांग कर रहा है, लेकिन एसीसी चेयरमैन नकवी फिलहाल इसके लिए तैयार नहीं हैं। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और अक्सर भारत विरोधी बयान देते रहते हैं।

भारत ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि खिलाड़ी नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे, फिर भी नकवी समारोह के दौरान स्टेज पर बने रहे। देवजीत सैकिया ने भारतीय टीम के इस कदम का समर्थन किया और कहा कि बोर्ड इस मुद्दे को नवंबर में होने वाली आईसीसी बैठक में मजबूती से उठाएगा।

बीसीसीआई प्रतिनिधि एजीएम में रहे मौजूद

एसीसी की वार्षिक बैठक में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष शेलार ने किया। एशिया कप की ट्रॉफी अभी भी एसीसी कार्यालय में रखी हुई है और यह तय नहीं हो पाया है कि इसे विजेता टीम को कब दिया जाएगा।

बैठक में बीसीसीआई ने ट्रॉफी न सौंपे जाने और नकवी द्वारा पुरस्कार समारोह में की गई हरकतों पर कड़ा विरोध जताया। राजीव शुक्ला ने कहा कि ट्रॉफी विजेता टीम को सौंपी जानी चाहिए और इसका किसी एक व्यक्ति से लेना-देना नहीं है।

Asia Cup 2025 India vs Pakistan Final: भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को धोया, पर पीसीबी चीफ से नहीं ली ट्रॉफी

चर्चा से हटना चाहते थे नकवी

सूत्रों ने बताया कि नकवी एजीएम में ट्रॉफी के मुद्दे पर चर्चा नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा कि इस विषय को किसी अन्य समय उठाया जाए। बैठक का मुख्य एजेंडा उपाध्यक्ष का चयन था, लेकिन वह भी पूरा नहीं हो सका।

नकवी ने भारत की जीत पर बधाई नहीं दी, लेकिन शेलार ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम की सराहना की। शेलार ने नकवी को टीम को बधाई देने के लिए मजबूर किया।

शेलार ने नकवी को किया मजबूर

सूत्रों के अनुसार बैठक शुरू होने पर नकवी ने अपने भाषण में नेपाल और मंगोलिया को बधाई दी और भाषण समाप्त कर दिया। इसके बाद शेलार ने यह मुद्दा उठाया कि भारत की जीत पर बधाई क्यों नहीं दी गई। इस दबाव में नकवी ने अंतत: भारतीय टीम को बधाई दी।

बीसीसीआई करेगा आईसीसी से शिकायत

बीसीसीआई नवंबर में होने वाली आईसीसी बैठक में इस मामले को प्रमुखता से उठाएगा। शुक्ला और शेलार ने कहा कि ट्रॉफी एसीसी कार्यालय में रखी जाए और बीसीसीआई इसे विजेता होने के नाते प्राप्त करे। नकवी फिलहाल ट्रॉफी सौंपने के लिए तैयार नहीं हैं। शेलार इसके बाद बैठक से चले गए।

नकवी का व्यवहार विवादास्पद

एक सूत्र ने बताया कि नकवी ने पुरस्कार समारोह में ऐसे खड़े होकर दिखाया जैसे वह केवल औपचारिकता निभा रहे हों। भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप में तीन बार आमने-सामने आईं और सभी बार भारत ने पाकिस्तान को हराया, जिसमें फाइनल भी शामिल है। मैचों के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने नो हैंडशेक नीति अपनाई और पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button