Funny Jokes in Hindi: पति- मेरे लिए तो दूर-दूर से रिश्ते आते थे, पत्नी का जवाब सुनते ही हुई बोलती बंद, पढ़ें वायरल जोक्स
Funny Jokes in Hindi: जोक्स सुनना सिर्फ हंसी-मज़ाक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिमाग और रिश्तों दोनों पर असर डालता है। जब कोई नया जोक सुना जाता है तो दिमाग तुरंत क्रिएटिव तरीके से सोचता है, जिससे स्मरणशक्ति और समस्या हल करने की क्षमता बढ़ती है।
हंसी के दौरान शरीर में तनाव हार्मोन कम होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह माइक्रो एक्सरसाइज की तरह दिल और फेफड़ों को भी फायदा पहुंचाती है। मज़ाक साझा करने से आपसी दूरी घटती है और भरोसा बढ़ता है। खास बात यह है कि जोक सुनने से आपकी बॉडी लैंग्वेज भी पॉज़िटिव होती है, जिससे आत्मविश्वास स्वतः बढ़ जाता है। तो आइये आज की शुरुआत करते हैं कुछ मजेदार जोक्स से…
लड़का (लड़की से)- सुना है, आपकी मुस्कुराहट पर हर कोई मरता है
लड़की (शरमाते हुए)- क्यों?
लड़का- जरा टाइम निकाल कर मेरे घर भी आना,
एक चूहा मारना है, साले ने परेशान कर रखा है…..
पप्पू- कैसा है भाई?
गप्पू- ठीक हूं, तू बता
पप्पू- और पढ़ाई-लिखाई कैसी चल रही है?
गप्पू- दोस्त है तो दोस्त बन के रह, रिश्तेदारों वाली
हरकतें न किया कर…..
पति- मेरे लिए तो दूर-दूर से रिश्ते आते थे
पत्नी- हां, नजदीक रहने वाले तुम्हारे लच्छन जानते होंगे
पत्नी की बात सुनकर पति की बोलती बंद हो गई….
टीचर (चिंटू से)- जिंदा रहने के लिए क्या क्या चीजें जरुरी हैं?
चिंटू- नहीं पता मैडम
टीचर- अरे जो आता है, वहीं बता दो
चिंटू- जिंदा रहने के लिए तेरी कसम, एक मुलाकात जरुरी है सनम
टीचर बेहोश…..

चिंटू- प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्च आएगा?
डॉक्टर- 50 हजार
चिंटू- अगर प्लास्टिक हम दे दें तो?
डॉक्टर (गुस्से से)- खुद ही पिघला के चिपका भी लेना फिर…..
डॉक्टर- क्या परेशानी है, तुम्हे?
राजू- मैं क्यूं बताऊं? तुम देखो मुझे क्या बीमारी है?
डॉक्टर तुम हो या मैं
डॉक्टर- नर्स, इसको ओटी में ले जाकर लेफ्ट वाला फेफड़ा और
किडनी दोनों निकाल लो, सड़ गई हैं
राजू- दिमाग तो सही है, डॉक्टर साहब
मेरी टांग में दर्द है
डॉक्टर- चुपचाप बैठ, डॉक्टर तुम हो या मैं….
एक लड़की कोक पी रही थी, उसमें एक मच्छर गिर गया
लड़की ने उसे निकाला तो मच्छर बोला- मां
लड़की- तूने मुझे मां क्यों कहा?
मच्छर- क्योंकि मैं तेरी कोक से निकला हूं, मां…..
पति- आज रोटी कुछ मोटी नहीं बनी है?
पत्नी- बाहर बर्गर खाने के लिए इतना बड़ा मुंह खोल लोगे,
लेकिन घर पर पत्नी और रोटी दोनों पतली चाहिए…..

पत्नी- देखते ही देखते शादी को 20 साल हो गए
पति- देखते-देखते तुम्हें हुए होंगे,
मुझे तो सुनते-सुनते हुए हैं…..
टिंकू- यार मेरी बीवी बहुत गुस्सा करती है
रिंकू- मेरी भी पहले करती थी, अब नहीं करती
टिंकू- तुमने क्या इलाज किया
रिंकू- एक दिन गुस्से में थी, मैंने कह दिया कि
बुढ़ापे में गुस्सा आ ही जाता है,
बस वो दिन है और आज का दिन है,
तेज आवाज तक में बात तक नहीं करती…..
पुलिस- चालान काटना पड़ेगा बताइए नाम बताइए अपना
पप्पू- याज्ञ्यल्कवल्क्यदास रामानुक्नस्मीजणचार्य ययुत्सु
पुलिस (नाम सुनकर)- अब की बार छोड़ रहा हूं,
फिर कभी सिग्नल मत तोड़ना…..
लड़का- बाबा कोई नौकरी नहीं लग रही,
इंजीनियर हूं, कोई उपाय बताइए?
बाबा- बेटा कौन सी ब्रांच है?
लड़का- इलेक्ट्रिकल।
बाबा- फिर तो मुझे नहीं पता बेटा, क्योंकि मैं मेकेनिकल से था…

पत्नी- शादी से पहले तो तुम कहते थे कि
शादी के बाद मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार करूंगा
अब क्या हुआ?
पति- सच बताऊं?
पत्नी- हां बताओ
पति- मुझे नहीं लगता था कि हमारी शादी हो ही जाएगी…..
डॉक्टर- इंजेक्शन लिखा था, क्यों नहीं खरीदा?
मरीज- शनिवार को सुई नहीं खरीदते, शनिदेव नाराज हो जाएंगे
डॉक्टर- खरीद लो, वरना यमराज नाराज हो जाएंगे…..
डॉक्टर- आपको क्या बीमारी है?
मरीज- पहले आप वादा करो कि हंसोगे नहीं
डॉक्टर- ठीक है, वादा
मरीज ने अपनी टांगे डॉक्टर को दिखाई जो माचिस की तीली
जितनी पतली थी
डॉक्टर को ये देख कर हंसी आ गई
मरीज (गुस्से में)- आपने न हंसने का वादा किया था
डॉक्टर- अच्छा सॉरी, अब तकलीफ बतोओ
मरीज- डॉक्टर साहब, यह सूज गई हैं
डॉक्टर- भाग यहां से….
- यह भी पढ़ें : Jija Sali Jokes: साली ने जीजा पूछा आप किस एयरलाइन में पायलट हैं… जीजा का जवाब सुन लगे ठहाके, पढ़ें वायरल जोक्स
लड़की- मुझे इमोशनल लड़के बहुत पसंद हैं
लड़का- वो तालाब देख रही है
लड़की- हां… क्यों?
लड़का- वो मेरे ही आंसुओं से भरा है…….
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं
लड़की- मैं तुमसे बड़ी हूं
लड़का- सॉरी, मैं आपसे प्यार करता हूं…..
पप्पू- मुझसे पहले तुम्हारे कितने बॉयफ्रेंड थे?
गर्लफ्रेंड- खामोश रही
पप्पू- बताओ?
गर्लफ्रेंड- फिर खामोश रही
पप्पू (चीखकर बोला)- मैं तुम्हारी इस खामोशी को क्या समझूं?
गर्लफ्रेंड- चीख क्यों रहे हो? गिन तो रही हूं……
- यह भी पढ़ें : पत्नी: “मैं आपसे बात नहीं करूंगी…” पति का जवाब पढ़कर आप हंसी रोक नहीं पाएंगे, पढ़ें चटपटे Pati-Patni Jokes
सुरेश- क्या कोई औरत आदमी को लखपति बना सकती है?
रमेश- बिल्कुल बना सकती है, बस आदमी पहले से
करोड़पति होना चाहिए…..
रवि- कितना दर्द है, मोहब्बत में
तन्हाई अलग, जुदाई अलग, बेवफाई अलग
राजू- और घरवालों को पता चला तो कुटाई अलग…..
एक कवि का बेटा स्कूल में आया
टीचर- व्हाट इज नाउन?
स्टूडेंट- अर्ज करता हूं, कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग
कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग
नाउन इज ए नेम ऑफ पर्सन प्लेस ऑर थिंग…..
डिस्क्लेमर – इस कैटेगिरी में प्रस्तुत जोक्स और चुटकुले विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा इंटरनेट पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका उद्देश्य केवल पाठकों को मुस्कुराना और मनोरंजन करना है। हमारा किसी भी जाति, धर्म, समुदाय, वर्ग, रंग, लिंग या व्यक्ति की भावनाओं को आहत करने या उनका मज़ाक उड़ाने का इरादा बिल्कुल नहीं है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



