Betul murder news: खेत में किसान की धारदार हथियार से हत्या, एसपी ने दिए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश
Betul murder news: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में किसान की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने भी मौका मुआयना किया। इसके साथ ही उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी हेमराज पिता देवराव अलोने, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सूरगांव ने थाना बैतूल बाजार में इस संबंध में सूचना दी। फरियादी के अनुसार 17 सितंबर 2025 को सुबह लगभग 06.30 बजे उनके पिताजी देवराव अलोने खेत में घास काटने गए थे।

सिर पर थे धारदार हथियार के निशान
दोपहर लगभग 2.30 बजे तक घर वापस नहीं आने पर फरियादी उनकी तलाश में खेत पर पहुँचा। खेत पहुंचने पर उसने अपने पिताजी को मक्के के खेत में लहूलुहान अवस्था में पड़ा पाया। जिनके सिर पर धारदार हथियार से चोट के गहरे निशान थे।

मकान पर लाकर दी 112 पर सूचना
फरियादी द्वारा तत्काल पिता को खेत से करीब 200 मीटर दूर स्थित अपने मकान पर लाकर डायल-112 को सूचना दी गई। सूचना पर थाना बैतूल बाजार पुलिस टीम एवं डायल-112 मौके पर पहुँची।
- यह भी पढ़ें : Adani Gold Mine Singrauli: अडानी ग्रुप को मिली सोने की खदान, एमपी का सिंगरौली बनेगा गोल्ड हब
अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
पुलिस ने घायल देवराव अलोने को शासकीय चिकित्सालय पहुँचाया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुनील लाटा एवं सीन ऑफ क्राइम यूनिट द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।
एसपी ने की परिजनों से चर्चा
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन स्वयं घटनास्थल पर पहुँचे। जहाँ उन्होंने मृतक के परिजनों से चर्चा की। खेत में स्थित घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। एसपी श्री जैन ने थाना प्रभारी बैतूल बाजार को निर्देशित किया कि अज्ञात आरोपी की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएं।
- यह भी पढ़ें : BSNL 61 Rs Plan: महज 61 रुपये में 1000 चैनल और OTT का मजा, BSNL का छप्परफाड़ प्लान, सबका काम होगा तमाम
जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे आरोपी
पुलिस अधीक्षक बैतूल ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि अपराध में संलिप्त आरोपी की शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी। प्रकरण में त्वरित और ठोस विवेचना की जा रही है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



