महिला जगत/बाल जगत

Ladli Behna Yojana 2025: लाड़ली बहना योजना में सितंबर में आएंगे 1250 या 1500 रुपए? जानें ताजा अपडेट

लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana 2025) आज मध्यप्रदेश की ही नहीं बल्कि देश की सबसे लोकप्रिय योजना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योजना को लेकर हाल ही में 2 बड़े ऐलान किए थे। पहला यह कि दीपावली से बहनों को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। वहीं योजना से अब तक छूट गई बहनों के नाम भी जोड़े जाएंगे।

इसी को लेकर कई बहनों को असमंजस की स्थिति है कि सितंबर में मिलने वाली किस्त से 1500 रुपये दिए जाएंगे या फिर अक्टूबर माह में मिलने वाली किस्त से राशि बढ़कर मिलेंगी? तो हम स्पष्ट कर दें कि 1500 रुपये की राशि इस महीने तो बिलकुल नहीं आएगी। संभवना यही है कि अगले महीने से राशि बढ़ कर मिलेगी। इस महीने पहले की तरह 1250 रुपये की राशि ही मिलेगी।

Ladli Behna Yojana 2025 की अगस्त में जारी हुई 27वीं किस्त

7 अगस्त 2025 को राज्य सरकार ने 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार से अधिक लाभार्थी बहनों के बैंक खातों में कुल ₹1859 करोड़ की राशि भेजी थी। इसके साथ ही रक्षाबंधन के अवसर पर हर बहन को ₹250 का अतिरिक्त “शगुन” भी मिला।

सिर्फ इतना ही नहीं, उज्ज्वला योजना से जुड़ी 28 लाख से अधिक महिलाओं को ₹43.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी गई।

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना के नाम पर सास-बहू को लगाया हजारों का चूना

सितंबर में Ladli Behna Yojana 2025 के कब आएंगे पैसे

आमतौर पर लाड़ली बहना योजना की किस्त हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच भेजी जाती है। इसलिए संभावना है कि सितंबर की 28वीं किस्त भी इन्हीं तारीखों के बीच जारी होगी। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तिथि का ऐलान नहीं किया है।

लाभार्थी बहनों के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि राशि सीधे बैंक खाते में आएगी, इसलिए बैंक पासबुक और मोबाइल मैसेज पर नज़र बनाए रखें।

दिवाली बाद Ladli Behna Yojana 2025 की राशि में बढ़ोतरी

मोहन सरकार ने घोषणा की है कि भाई दूज के बाद योजना की राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह कर दी जाएगी। यानी फिर हर बहन के खाते में ₹250 अधिक राशि आएगी। सरकार का लक्ष्य भी है कि आने वाले तीन वर्षों में इस योजना की मासिक राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह तक पहुंचाया जाए।

Ladli Bahana Yojana: अब 10 तारीख को नहीं आएगी लाड़ली बहना योजना के पैसे! सरकार इन जिलों में खोलेगी आयुर्वेदिक कॉलेज

Ladli Behna Yojana 2025 की शुरुआत और उद्देश्य

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मई 2023 में शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है –

  • महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना
  • परिवार में उनकी भूमिका और निर्णय लेने की क्षमता को मज़बूत करना
  • सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर महिलाओं की स्थिति को सुधारना

योजना की शुरुआत में महिलाओं को ₹1000 प्रति माह दिया जाता था। जून 2023 में पहली किस्त जारी हुई। इसके बाद अगस्त 2023 में रक्षाबंधन पर राशि को बढ़ाकर ₹1250 कर दिया गया।

Ladli Behna Yojana 2025 में अब तक कितनी राशि दी

  • जून 2023 से अगस्त 2025 तक कुल 27 किश्तें जारी हो चुकी हैं।
  • अब तक बहनों को ₹41,000 करोड़ से अधिक की राशि का लाभ दिया जा चुका है।
  • दो बार (अगस्त 2023 और अगस्त 2024) अतिरिक्त ₹250 भी रक्षाबंधन पर दिया गया।

Ladli Behna Yojana 2025 के लिए पात्रता नियम

इस योजना का लाभ पाने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं:

  • महिला विवाहित होनी चाहिए और उसकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच हो।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम हो।
  • परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी (स्थायी, संविदा, पेंशनधारी) में न हो।
  • परिवार के नाम पर 5 एकड़ से अधिक खेती की जमीन न हो।
  • परिवार के पास कोई चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) न हो।
  • परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स न भरता हो।

Ladli Behna Yojana 2025 के लिए अपात्र कौन हैं?

  • जिन परिवारों का कोई सदस्य सांसद, विधायक, या स्थानीय निकाय का प्रमुख प्रतिनिधि हो।
  • जिनके परिवार का सदस्य सरकारी बोर्ड, निगम या मंडल का अध्यक्ष/सदस्य हो।
  • जो पहले से किसी अन्य सरकारी योजना से हर माह ₹1250 या उससे अधिक प्राप्त कर रही हैं।

Ladli Behna Yojana 2025 की लाभार्थी सूची में ऐसे देखें अपना नाम

  1. आधिकारिक वेबसाइट (https://cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाएं।
  2. “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प चुनें।
  3. आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी दर्ज करें।
  4. कैप्चा डालकर सबमिट करें।
  5. मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफाई करें।
  6. इसके बाद स्क्रीन पर आपकी किस्त और भुगतान की स्थिति दिख जाएगी।

Ladli Behna Yojana 2025 का अब तक का असर

लाड़ली बहना योजना ने गांव-गांव की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा दी है। कई बहनें इस राशि से–

  • बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं।
  • छोटे कारोबार और घर की ज़रूरतों में योगदान दे रही हैं।
  • बैंक खाते में नियमित राशि आने से आत्मनिर्भर हो रही हैं।

इस योजना ने ग्रामीण और निम्न आय वर्ग की महिलाओं के जीवन स्तर को बदलने की दिशा में एक मजबूत कदम रखा है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button