बैतूल अपडेट

traffic police checking: बैतूल में ट्रैफिक पुलिस चेकिंग अभियान, 39 वाहनों पर 26 हजार का जुर्माना

traffic police checking: बैतूल। यातायात प्रभारी गजेंद्र कैन के नेतृत्व में आज 23 अगस्त को जिले के प्रमुख स्थानों गेंदा चौक, पेट्रोल पंप चौक एवं बस स्टैंड क्षेत्र में यात्री बसों, ऑटो, मैजिक एवं अन्य सवारी वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान खामियां पाए जाने पर 39 वाहनों से 26 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

यातायात प्रभारी श्री कैन ने बताया कि चेकिंग के दौरान सभी वाहनों के दस्तावेज जैसे परमिट, फिटनेस, बीमा एवं ड्राइविंग लाइसेंस की जाँच की गई। साथ ही वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए विशेष रूप से वाइपर, इंडिकेटर, ब्रेक लाइट, हेड लाइट, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन दरवाजा एवं खिड़की काँच की स्थिति की भी जाँच की गई।

वाहनों में मिली यह खामियां

बिना परमिट अथवा अपूर्ण दस्तावेज वाले ऑटो एवं मैजिक वाहनों को थाने में खड़ा कर चालानी कार्यवाही की गई। यात्री बसों में ड्राइवर के बिना वर्दी पाए जाने, वाइपर, इंडीकेटर, ब्रेक लाइट खराब होने, फर्स्ट एड बॉक्स एवं अग्निशामक यंत्र अनुपस्थित होने पर मौके पर ही चालानी कार्यवाही की गई।

कितने वाहनों पर किया चालान

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने 23 बसों से 12,500 रुपये, 7 ऑटो से 8,000 रुपये, 4 कार से 2,000 रुपये, 2 मैजिक वाहन से 2,000 रुपये और 3 मोटर साइकिलों से 1,500 रुपये का समन शुल्क वसूल किया। इस तरह कुल 39 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 26,000 का समन शुल्क वसूल किया गया।

वाहन चालकों को दी यह समझाइश

सभी बस ड्राइवरों, कंडक्टरों एवं संचालकों को यह निर्देशित किया गया कि—

  • पात्रता से अधिक सवारियाँ न बैठाएँ।
  • बसों की छत पर अतिरिक्त सामान न रखें।
  • वाइपर, इंडिकेटर एवं ब्रेक लाइट हमेशा दुरुस्त रखें।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button