बैतूल अपडेट

Jitu Patwari Comment: मुलताई विधायक पर जीतू पटवारी की टिप्पणी के विरोध में कुन्बी समाज का प्रदर्शन, बोले- मांगे माफी

Jitu Patwari Comment: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाल ही में मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। यह मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस टिप्पणी के विरोध में आज कुंबी समाज ने मुलताई में विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही पीसीसी चीफ से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

शुक्रवार को समाज के लोग बड़ी संख्या में मुलताई बस स्टैंड पर एकत्र हुए। वे नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एसडीएम राजेश कहार को ज्ञापन सौंपा।

सौंपे ज्ञापन में कही यह बात

ज्ञापन में कहा गया है कि जीतू पटवारी ने मुलताई दौरे के दौरान विधायक को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की। इस टिप्पणी से विधायक की मर्यादा को ठेस पहुंची और कुंबी समाज अपमानित हुआ है। समाज ने पटवारी से सार्वजनिक रुप से माफी की मांग की है।

वैधानिक कार्रवाई की होगी मांग

कुंबी समाज के प्रतिनिधियों ने साफ तौर से चेतावनी दी है कि यदि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी माफी नहीं मांगते हैं तो वे वैधानिक कार्रवाई की मांग करेंगे। उनके अनुसार निर्वाचित जनप्रतिनिधि का अपमान जनता और लोकतंत्र का अपमान है।

प्रतिक्रिया नहीं आई तो आंदोलन

समाज की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जल्द प्रतिक्रिया नहीं आई तो वे आंदोलन करेंगे। यह मामला अब राजनीतिक विवाद से बढ़कर सामाजिक अस्मिता का मुद्दा बन गया है।

आखिर क्या कहा था पटवारी ने

जीतू पटवारी बुधवार को मुलताई पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय विधायक को निकम्मा कहा था। उन्होंने कहा कि अगर विधायक मक्कार और निकम्मा नहीं होता तो सही से काम करता। यहां की सड़कों में गड्ढे नहीं होते। इधर पटवारी की इस टिप्पणी के बाद गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी बयान जारी कर तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button