बैतूल अपडेट

Betul Indore Highway Accident: बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे हादसा: छिंदवाड़ा के युवक की दर्दनाक मौत, भाई घायल

Betul Indore Highway Accident: बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर बीती रात एक और हादसा हो गया। इस हादसे में छिंदवाड़ा निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनके भाई भी घायल हुए हैं। यह हादसा खेड़ी सांवलीगढ़ के पास हुआ। इससे पहले इसी हाईवे पर कन्नौद में हुए हादसे में बैतूल जिले के चिरापाटला निवासी मां-बेटे की मौत हो गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के छापा खाना निवासी शेख फारूक (30) अपने परिवार के साथ निजी कार्यक्रम में उज्जैन जा रहे थे। उनकी स्विफ्ट डिजायर कार हाईवे पर पंक्चर हो गई। इस पर वे अपनी कार की स्टेपनी बदल रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम (Betul Indore Highway Accident)

ट्रक की टक्कर से फारूक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनके भाई शानू को भी चोटें आईं। हादसे के बाद घायल भाइयों को जिला अस्पताल बैतूल लाया गया। यहां डॉक्टर ने शेख फारूक को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि अस्पताल पहुंचने तक उनकी सांसें चल रही थीं।

ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस (Betul Indore Highway Accident)

पुलिस का कहना है कि हादसे के समय वहां से कई ट्रक और वाहन गुजरे थे। उनकी तलाश की जा रही है। इधर इस जानलेवा हादसे से परिवार में शोक का माहौल है। जिला अस्पताल पुलिस चौकी ने मृतक का पीएम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। (Betul Indore Highway Accident)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button