बैतूल अपडेट

Multai Samachar: हत्या के प्रयास में 23 साल से था फरार, आखिरकार पुलिस ने किया गिरफ्तार

विजय सावरकर, मुलताई (Multai Samachar)। बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देश पर थाना स्तर पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एसके सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

अन्य आरोपी किए जा चुके गिरफ्तार (Multai Samachar)

थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 180/1999 धारा 307, 34 में फरार आरोपी हरिराम पिता मुकुंद पवार उम्र 54 साल, निवासी खम्भारा थाना मुलताई फरार था। इस प्रकरण में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी थी। विगत 23 वर्षों से उक्त आरोपी फरार था, जिसकी तलाश जारी थी। घटना के समय उक्त आरोपी 22 साल का था।

गिरफ्तारी कर न्यायालय में किया पेश (Multai Samachar)

18 अगस्त 2025 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर फरार आरोपी हरिराम पिता मुकुंद पवार उम्र 54 साल निवासी खम्भारा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय मुलताई में पेश किया गया है।

इस पुलिस टीम की रही भूमिका (Multai Samachar)

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक देवकरण डेहरिया, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक बलराम सरयाम, सोनू ठाकुर, आरक्षक संजीत जाट, अरविंद पटेल, विवेक चौरे एवं सेवाराम की मुख्य भूमिका रही। (Multai Samachar)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button