वायरल अपडेट

Betul Cobra Rescue: बैतूल में घर की छत पर घात लगाए बैठा था कोबरा, सर्पमित्र ने ऐसे किया रेस्क्यू

Betul Cobra Rescue: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सांपों की खतरनाक से खतरनाक जहरीली प्रजातियां भी पाई जाती है। इन सांपों का रिहायशी क्षेत्रों में और घरों के भीतर तक चले आना भी आम बात है। यहां कोबरा से लेकर कॉमन करैत जैसे दुनिया के सबसे जहरीले सांप भी आए दिन नजर आ जाते हैं।

इन्हीं कारणों से जिले के लोगों को सांपों को लेकर बेहद सतर्कता बरतना पड़ता है। इनके घर में आ जाने और उस बीच में लापरवाही बरतना कभी-कभी बड़ा खतरनाक भी साबित हो सकता है। कई बार यह खतरनाक और जहरीले सांप ऐसी जगह छिपे बैठे होते हैं, जहां किसी की नजर ही नहीं जाती।

बाजपुर गांव में घर में पहुंचा कोबरा (Betul Cobra Rescue)

ऐसे ही एक मामले में जिला मुख्यालय के समीप स्थित बाजपुर गांव में बट्टू वरकड़े के मकान में कल एक खतरनाक कोबरा सांप पहुंच गया था। बताया जाता है कि यह सांप कल शाम से घर में ही घूम रहा था। सांप को देखकर पूरा परिवार रात भर सो तक नहीं पाया।

सुबह सर्पमित्र को दी गई सूचना (Betul Cobra Rescue)

परिवार के सदस्यों ने जैसे-तैसे किसी तरह रात काटी और सुबह गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों ने बैतूल के सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही विशाल विश्वकर्मा सुबह 7.30 बजे गांव पहुंचे।

यहां छिपा बैठा था कोबरा सांप (Betul Cobra Rescue)

विशाल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे तो देखा कि यह बेहद लंबा कोबरा सांप घर की दीवार के ऊपर और छत के बीच छिपा बैठा था। उन्होंने कोबरा सांप का मशक्कत के साथ रेस्क्यू किया और फिर उसे ले जाकर अनुकूलित वातावरण में ले जाकर छोड़ा। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली।

यहां देखें कोबरा के रेस्क्यू का वीडियो… (Betul Cobra Rescue)

सांप दिखें तो जानकार को दें सूचना (Betul Cobra Rescue)

सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि कभी सांप डंस लें तो झाड़फूंक के चक्कर में न रहे बल्कि तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंच कर इलाज कराएं। यदि कहीं सांप दिखें तो उससे खुद छेड़छाड़ न करें, बल्कि सर्पमित्र को उसकी सूचना दें। सांपों को खुद पकड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें।

नजर आए सांप तो इन्हें करें सूचित (Betul Cobra Rescue)

  • बैतूल में विशाल विश्वकर्मा 8463820941 व जमाल भाई मो-9752825200
  • सारणी में नेसलन 8770177956
  • मुलताई में श्रीकांत विश्वकर्मा 8319197808
  • भैंसदेही-झल्लार में सुमरत 975476559
  • शाहपुर में टुन्नी ठाकुर 8962594278
  • पाथाखेड़ा में भीम साहू 9926736969
  • बैतूल बाजार में लक्की मंडलेकर 8817064749
  • चिचोली-भैंसदेही में शिव नरवरे 6261381906
  • आठनेर में गुणवंत बर्डे 8223005161
  • झल्लार-जामन्या में सुरेश 8878803154
  • दामजीपुरा में कैलाश प्रजापति 8989810040

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button