बैतूल अपडेट

Multai robbery news: बहन के घर जा रही थी वृद्धा, 45 हजार रूपये से भरा बैग छीनकर भागा बदमाश, CCTV में कैद हुई घटना

Multai robbery news: मुलताई। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई नगर के पटेल वार्ड में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से रुपए से भरा थैला छीनकर अज्ञात युवक फरार हो गया। यह पूरी घटना वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हतनापुर निवासी नान्हींबाई पति बालकराम पठाड़े मंगलवार को नगर के जय स्तंभ चौक स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा में रुपए निकालने आई थीं। उन्होंने अपने खाते से 45 हजार रुपए निकाले।

अपनी बहन के घर जा रही थी वृद्धा (Multai robbery news)

इसके बाद वे हतनापुर जाने के लिए पुराने नागपुर नाके पर बस का इंतजार कर रही थीं, लेकिन बस नहीं मिलने पर अपनी बहन के घर जाने के लिए पटेल वार्ड की ओर पैदल बढ़ीं।

SDM bungalow theft Betul: बेखौफ चोरों ने एसडीएम बंगले पर ही बोल दिया धावा

दौडक़र आया और बैग छीनकर भागा (Multai robbery news)

जैसे ही नान्हींबाई वार्ड में कनक कंप्यूटर के पास पहुंचीं, एक अज्ञात युवक दौडक़र आया और उनके हाथ से रुपए से भरा थैला छीनकर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपी युवक बैंक से ही महिला का पीछा कर रहा था।

यहां पहले भी हो चुकी ऐसी घटनाएं (Multai robbery news)

गौरतलब है कि पटेल वार्ड में इससे पहले भी महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग और लूट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

सीसीटीवी की मदद से हो रही पहचान (Multai robbery news)

नान्हींबाई ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस बैंक के आसपास और वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है। (Multai robbery news)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button