Bhopal Indore helicopter service: एमपी के इन दो बड़े शहरों के बीच शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, एक घंटे में होगा सफर
Bhopal Indore helicopter service: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पूरे राज्य भर में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विशेष जोर दे रही है। यही कारण है कि सरकार एक ओर जहां नई-नई हाईस्पीड सड़कें बनवा रही है, वहीं दूसरी ओर नई-नई रेलगाड़ियां भी शुरू करवा रही है। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार का प्रयास एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर भी है।
प्रदेश सरकार के इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि राज्य में कई नए हवाई अड्डे शुरू हो चुके हैं तो कुछ का काम अभी चालू है। इसी कड़ी में प्रदेश के 2 सबसे बड़े शहरों भोपाल और इंदौर के बीच जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू होने वाली है। हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। इससे जल्द ही यह सेवा शुरू हो जाएगी।

एक बार में 5 यात्री कर सकेंगे यात्रा (Bhopal Indore helicopter service)
इस नई सेवा में इंदौर से भोपाल के लिए सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर का संचालन किया जाएगा। इस हेलीकॉप्टर में पांच यात्री सफर कर पाएंगे और इन पांच यात्रियों के अलावा एक पायलट इसमें बैठ सकेगा। हवाई सफर करने के शौकीन लोग बेसब्री के साथ इस सेवा के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
महज एक घंटे में हो जाएगा सफर (Bhopal Indore helicopter service)
यह सेवा शुरू होने का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि इन दोनों शहरों भोपाल और इंदौर के बीच की दूरी मात्र एक घंटे में तय हो जाएगी। ऐसे में यह सेवा उन लोगों के लिए सोने पर सुहागा साबित होगी जो कि सक्षम भी है और उन्हें जल्द एक शहर से दूसरे शहर पहुंचना हो। अभी इन शहरों के बीच की दूरी तय करने में ढाई से 3 घंटे लगते हैं।

इंदौर में रहेगा बेस स्टेशन, लैंडिंग यहां (Bhopal Indore helicopter service)
इस हेलीकॉप्टर सेवा को शुरू करने के लिए अन्य रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। इसके अनुसार इस हेलीकॉप्टर सेवा का बेस स्टेशन इंदौर में अटल बिहारी वाजपेई शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय होगा। वहीं भोपाल में इसका लैंडिंग स्टेशन लाल परेड ग्राउंड को बनाया गया है। यहां हेलीकॉप्टर को लैंड किया जाएगा।
आम लोगों के लिए संभव नहीं सफर (Bhopal Indore helicopter service)
इंदौर से भोपाल के बीच शुरू होने वाली यह हेलीकॉप्टर सेवा हालांकि आम लोगों की पहुंच से बाहर ही रहेगी। इसकी वजह इसका किराया है जो हर किसी के लिए दे पाना संभव नहीं है। सूत्रों के अनुसार इन दो शहरों के बीच सफर का प्रति व्यक्ति का किराया 30000 रुपये लिया जाएगा। यह सुनकर ही लोगों के होश उड़ गए हैं।
- Read Also: MP BPL list scam: मप्र में लखपति भी बीपीएल सूची में, ले रहे मुफ्त अनाज और सरकारी सुविधाएं
किराया जान उड़े लोगों के होश (Bhopal Indore helicopter service)
इस सेवा के लिए एआईसीटीएसएल द्वारा जो किराया प्रस्तावित किया गया है वह बहुत ही अव्यवहारिक माना जा रहा है। दरअसल, इससे कम में तो दुबई की ट्रिप हो जाती है। लोग छोटी विदेश यात्रा पर भी आमतौर पर इतना पैसा खर्च नहीं कर पाते हैं तो 1 घंटे के लिए 30000 कैसे खर्च कर पाएंगे। यही कारण है कि इस सेवा के सफल होने को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। (Bhopal Indore helicopter service)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



