बड़ी खबरें

Barwaha News Today: हाईकोर्ट के आदेश पर चेतना पाटीदार ने संभाला बड़वाह सरपंच का पद, समर्थकों में खुशी

Barwaha News Today: बड़वाह। विगत 7 अगस्त को इंदौर हाईकोर्ट के आदेश के 4 दिवस बाद ग्राम पंचायत बड़वाह कस्बा की सरपंच चेतना राजेश पाटीदार अपने समर्थकों के साथ सोमवार दोपहर 3 बजे दशहरा मैदान स्थित पंचायत भवन पहुंची। यहां उन्होंने पदभार ग्रहण किया।

चेतना राजेश पाटीदार ने कहा कि हाईकोर्ट इंदौर के आदेश की सत्यप्रतिलिपि जनपद पंचायत विकास खंड अधिकारी जिला अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी को ईमेल एवं कार्यालय पहुंचकर हाईकोर्ट के ऑडर की कॉपियां देने के उपरांत ही हमारे द्वारा पुन: सरपंच का पदाग्रहण किया।

दस्तावेजों का निरीक्षण किया (Barwaha News Today)

चेतना राजेश पाटीदार ने बताया कि जिला पंचायत अधिकारी के द्वारा विभिन्न जलकर सहित विभिन्न सामग्रियों को लेकर लाखों रुपए की रिकवरी को लेकर मुझे सरपंच पद से पृथक गत 15 दिवस पूर्व किया गया था। जिसको लेकर इंदौर हाईकोर्ट द्वारा मुझे स्टे दिया गया था।

कई महत्वपूर्ण फाइलें नहीं (Barwaha News Today)

उस दौरान करीब 3 माह तक मेरे द्वारा पंचायत भवन में रखे दस्तावेजों की फाइलों का आज निरीक्षण किया। जिसमें मुझे कई महत्वपूर्ण फाइले नहीं देखने को मिली है। साथ ही पंचायत भवन में लगे सीसी टीवी कैमरे भी बंद पाए गए थे। उसके अलावा सरपंच कक्ष के बाहर लगी नेमप्लेट को कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा तोड़कर बाहर पड़ी मिली थी।

पुलिस थाने में की गई शिकायत (Barwaha News Today)

इस मामले में मेरे द्वारा पुलिस थाना बड़वाह में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जांच कर कार्यवाही करने की मांग की। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर ग्राम पंचायत भवन कार्यालय में ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। जिसमें क्षेत्र की हर समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण भी किया जाएगा।

समर्थकों में खुशी की लहर (Barwaha News Today)

प्रदेश की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बड़वाह कस्बा पंचायत में विगत कुछ महीनों से चल रही राजनीति उठापठक के बाद ग्राम पंचायत की जनता के द्वारा चुनी सरपंच राजेश चेतना पाटीदार के द्वारा इंदौर हाई कोर्ट के आदेश मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ उठी।

इस मौके पर यह रहे मौजूद (Barwaha News Today)

पदग्रहण करते समय पंच वैभव जोशी, धर्मेंद्र सेन, विजय वर्मा, सानिब पठान, दिलीप सेन, चंद्रकला बंटी पवार, पार्वती संतोष मक्कड़, सुनील मौर्य, महेंद्र कर्मा, अविन पाटीदार, दिलीप कर्मा, अरुण पाटीदार, आयुष शर्मा, पंकज सहित पंचायत अधिकारी उपस्थित थे। (Barwaha News Today)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button