बैतूल अपडेट

Hemant Khandelwal Raksha Bandhan: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने महिला मोर्चा और पूर्व सैनिकों संग मनाया रक्षाबंधन

Hemant Khandelwal Raksha Bandhan: बैतूल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में रक्षाबंधन का पर्व मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार एवं पूर्व सैनिकों को राखी बांधकर मनाया गया।

इस अवसर पर बहनों को संबोधित करते हुए श्री खंडेलवाल ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व बहनों और भाइयों के अटूट प्रेम और विश्वास के साथ सामाजिक सुरक्षा को बढाने वाला है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे हंै।

रक्षा बंधन: प्रेम और विश्वास का पर्व (Hemant Khandelwal Raksha Bandhan)

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहनों की समृद्वि और सशक्तिकरण के लिए अपने संकल्पों को साकार किया है। बहनों और भाइयों का यह पर्व प्रेम और विश्वास का पर्व है। यह प्रेम सदियों तक बना रहे यहीं कामना है।

पूर्व सैनिकों की कलाई पर बांधे रक्षा सूत्र (Hemant Khandelwal Raksha Bandhan)

रक्षा बंधन उत्सव की इस कड़ी में महिला मोर्चा की बहनों ने पूर्व सैनिकों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर श्रीफल, अंगवस्त्र भेंट किए। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने बताया कि हर वर्ष रक्षाबंधन का पर्व आमला एयरफोर्स में मनाया जाता रहा है। इस वर्ष यह कार्यक्रम भाजपा कार्यालय विजय भवन में मनाया गया।

पूर्व सैनिकों ने दिया रक्षा का वचन (Hemant Khandelwal Raksha Bandhan)

पूर्व सैनिकों के प्रेेम और विश्वास की परिणति है कि यहां भी सभी भाई पहुंचे और अपनी बहनों से रक्षासूत्र बंधवाकर रक्षा का वचन दिया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा गंज मंडल अध्यक्ष नीलम वागद्रे ने किया। अंत में आभार जिला कार्यालय मंत्री वर्षा खाड़े ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में रहे प्रमुख रूप से मौजूद (Hemant Khandelwal Raksha Bandhan)

इस अवसर पर पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमलता कुंभारे, माधुरी साबले, आरती पाटिल, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, मंडल अध्यक्षद्वय विकास मिश्रा-विक्रम वैद्य, जिला महामंत्री सुनिता देशमुख, जिला कोषाध्यक्ष फरीदा हुसैन, सुनीला राठौर, हेमलता मालवी, वर्षा बारस्कर, कायम कावरे, किरण खातरकर, शोभा निरापुरे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी बहनें उपस्थित रहीं। (Hemant Khandelwal Raksha Bandhan)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button