मध्यप्रदेश अपडेट

CM Swechhanudan Scam: MP में इलाज के नाम पर लाखों की बंदरबांट, फर्जी अस्पताल का खुलासा

CM Swechhanudan Scam: सरकार द्वारा जरुरतमंद लोगों को मुसीबत के समय मदद मुहैया कराने के लिए जनप्रतिनिधियों को राशि उपलब्ध कराई जाती है। इसे स्वेच्छानुदान कहा जाता है। इस स्वेच्छानुदान की किस कदर बंदरबांट की जाती है, इसका नायाब उदाहरण यदि देखना है तो मध्यप्रदेश से बेहतर दूसरी कोई जगह नहीं हो सकती।

एक ओर यहां जरुरतमंद लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए हजार-दो हजार रुपये की सहायता के लिए जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट-काट कर थक जाते हैं पर उन्हें फूटी कौड़ी नहीं मिलती। दूसरी ओर इन्हीं जनप्रतिनिधियों को मिलने वाली स्वेच्छानुदान की अधिकांश राशि उनके चहेतों या खास लोगों के खातों में पहुंच जाती है।

इलाज के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा (CM Swechhanudan Scam)

मध्यप्रदेश में ऐसा ही एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसमें मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के नाम पर एक ऐसे अस्पताल के बिल लगाकर लाखों रुपये की राशि निकाल ली गई, जिसका अस्तित्व ही नहीं है। सालों तक यह बंदरबांट चलती रही। इस मामले का खुलासा भी हुआ तो एक विपक्षी दल के विधायक की शिकायत पर।

teachers salary update: शिक्षकों को सेवा तिथि से मिलेगा पूर्ण वेतन, AC ने दिया आश्वासन

प्रदेश के गुना जिले का है यह मामला (CM Swechhanudan Scam)

यह मामला है गुना जिले के मकसूदनगढ़ का। राघौगढ़ के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह द्वारा जब इस मामले को लेकर सवाल किया गया तो डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला द्वारा दी गई जानकारी में इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

क्या है मामला और कितने का गड़बड़झाला (CM Swechhanudan Scam)

डिप्टी सीएम ने इस मामले में जानकारी दी कि इस मामले की पड़ताल के लिए एक जांच दल गठित किया गया था। वहीं जयवर्धन सिंह के अनुसार गुना के मधुसूदनगढ़ में स्थित कथित भोपाल सिटी अस्पताल को 10 महीनों में 48.70 लाख रुपये की सहायता राशि सीएम स्वेच्छानुदान से जारी की गई, जबकि ऐसा कोई अस्पताल ही वहां नहीं है।

मिलीभगत बगैर संभव नहीं ऐसे कांड (CM Swechhanudan Scam)

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में किस कदर अंधेरगर्दी चल रही है। ऐसा नहीं है कि विभागीय अधिकारियों की जानकारी में यह मामला नहीं रहा हो। जानकारों के अनुसार बिना उनकी मिलीभगत के इतना बड़ा फर्जीवाड़ा संभव ही नहीं, लेकिन इस बात की कम ही संभावना है कि ऐसे दोषी अधिकारियों का कुछ बिगड़ पाएगा। (CM Swechhanudan Scam)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button