खेती किसानी

PM Kisan Yojana Amount Increase: क्या बढ़ेगी पीएम किसान योजना की राशि? कृषि राज्य मंत्री ने दिया जवाब

PM Kisan Yojana Amount Increase: देश में किसानों, महिलाओं और गरीब परिवारों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। लाड़ली लक्ष्मी सहित कई योजनाओं में नकद राशि हितग्राहियों को प्रदान की जाती है। लगातार बढ़ती महंगाई को देखकर समय-समय पर इस राशि में इजाफा भी किया जाता है।

इसी तरह किसानों के लिए पीएम किसान योजना चलाई जा रही है। पीएम-किसान योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फरवरी 2019 में कृषि योग्य भूमिधारक किसानों की वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रारंभ किया गया था।

PM-Kisan

हर साल मिलते हैं 6 हजार रुपये (PM Kisan Yojana Amount Increase)

इस योजना के अंतर्गत, किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे अंतरित किया जाता है। अन्य योजनाओं की तरह इस योजना में भी राशि बढ़ने का इंतजार किसान काफी समय से कर रहे हैं।

लोक सभा में पूछा गया सवाल (PM Kisan Yojana Amount Increase)

किसानों की इसी उत्सुकता का समाधान करने के लिए इसे लेकर लोक सभा में भी एक सदस्य द्वारा सवाल किया गया था। इसमें पूछा गया था कि क्या पीएम-किसान योजना के तहत दी जाने वाली राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है?

कृषि राज्य मंत्री ने दिया जवाब (PM Kisan Yojana Amount Increase)

इसे लेकर कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान में, पीएम किसान योजना के तहत लाभ राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

इन्हें मिलता है योजना का लाभ (PM Kisan Yojana Amount Increase)

गौरतलब है कि पीएम-किसान योजना के अंतर्गत, योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषि योग्य भूमिधारक होना प्राथमिक पात्रता मानदंड है, जो उच्च आय वर्ग से संबंधित कुछ अपवादों के अधीन है। किसान-केंद्रित डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर ने यह सुनिश्चित किया है कि इस योजना का लाभ देश भर के सभी किसानों तक बिना किसी बिचौलिए की भागीदारी के पहुंचे।

14 राज्यों में किसान आईडी अनिवार्य (PM Kisan Yojana Amount Increase)

लाभार्थियों के पंजीकरण और सत्यापन में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखते हुए, भारत सरकार ने योजना की शुरुआत से अब तक 20 किस्तों के माध्यम से अब तक रुपए 3.90 लाख करोड़ से अधिक की धनराशि वितरित की है। पीएम-किसान के अंतर्गत नए पंजीकरण के लिए किसान आईडी अब 14 राज्यों में अनिवार्य कर दी गई है।

इस तरह बना सकते किसान आईडी (PM Kisan Yojana Amount Increase)

सरकार ने राज्य किसान रजिस्ट्री के निर्माण में किसानों के नामांकन के विभिन्न तरीकों को सक्षम किया है। राज्यों ने स्व-पंजीकरण, सीएससी (सीएससी) मोड, ऑपरेटर मोड (क्षेत्र स्तर पर राज्य कृषि और राजस्व अधिकारियों सहित) और सहायक मोड जैसी व्यवस्थाएँ बनाई हैं।

समस्याओं का ऐसे होता निराकरण (PM Kisan Yojana Amount Increase)

किसानों के पंजीकरण के दौरान, यदि कोई समस्या हो, तो उन्हें दूर करने के लिए, राज्य सरकारें जिला स्तर पर स्थानीय प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएँ उठाने के लिए उपरोक्त तरीकों का उपयोग कर रही हैं, जिसके लिए क्षेत्र स्तर पर अधिकृत अधिकारियों के लिए तकनीकी प्रावधान किए गए हैं। (PM Kisan Yojana Amount Increase)

🟢 FAQ Section

Q1: क्या पीएम किसान योजना की राशि बढ़ाई जाएगी?

उत्तर: कृषि राज्य मंत्री ने लोकसभा में स्पष्ट किया है कि फिलहाल पीएम किसान योजना की राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

Q2: पीएम किसान योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?

उत्तर: किसानों को पीएम किसान योजना के तहत हर वर्ष 6000 रुपये तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं।

Q3: पीएम किसान योजना में पंजीकरण के लिए किसान आईडी अनिवार्य है?

उत्तर: हाँ, वर्तमान में 14 राज्यों में पीएम किसान योजना में पंजीकरण के लिए किसान आईडी अनिवार्य कर दी गई है।

Q4: पीएम किसान योजना की किस्त कब आएगी?

उत्तर: सरकार द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार वर्ष में तीन किस्तें जारी की जाती हैं। अगली किस्त की तारीख की जानकारी सरकार की आधिकारिक घोषणा पर निर्भर करती है। (PM Kisan Yojana Amount Increase)

Q5: यदि पीएम किसान योजना में पंजीकरण में समस्या आए तो क्या करें?

उत्तर: किसान पंजीकरण में समस्या आने पर सीएससी सेंटर, क्षेत्रीय कृषि अधिकारी या जिला स्तर पर अधिकृत अधिकारियों के माध्यम से समाधान करा सकते हैं। (PM Kisan Yojana Amount Increase)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button