Betul Suspicious Deaths: पहले एक भाई की संदिग्ध मौत, अब दूसरे का कुएं में मिला शव
Betul Suspicious Deaths: मुलताई। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां मुलताई तहसील क्षेत्र के ग्राम हेटी में एक के बाद एक दो सगे भाइयों की संदिग्ध मौत ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है।
आज मंगलवार को युवक मनोज पंवार (22 वर्ष) का शव खेत के कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया। यह घटना तब और गंभीर हो गई जब पता चला कि करीब डेढ़ माह पूर्व मनोज के बड़े भाई की भी संदिग्ध हालत में मौत हो चुकी है।
मुलताई थाना पहुंचे ग्रामवासी (Betul Suspicious Deaths)
मनोज की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को थाना मुलताई पहुंचकर मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस पहले मामले को भी गंभीरता से नहीं ले पाई थी। अब दूसरा शव मिलने से परिवार और गांव में दहशत का माहौल है।
जिला पंचायत अध्यक्ष से मिले (Betul Suspicious Deaths)
घटना की गंभीरता को देखते हुए दर्जनों ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार के निवास पर पहुंचा और अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने कहा कि एक ही परिवार के दो बेटों की मौत होना कोई सामान्य घटना नहीं हो सकती। इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका है।

अध्यक्ष ने की एसपी से चर्चा (Betul Suspicious Deaths)
जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद तत्काल पुलिस अधीक्षक बैतूल से फोन पर चर्चा की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखी। उन्होंने मृतक परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया।
निजी कंपनी में कार्यरत था मृतक (Betul Suspicious Deaths)
ग्रामीणों के अनुसार मृतक मनोज पिता हेमराज पंवार, उम्र 22 वर्ष, हैदराबाद की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह हाल ही में छुट्टी लेकर अपने गांव आया था।

खेत से शाम तक नहीं लौटा (Betul Suspicious Deaths)
वह सुबह वह खेत की ओर गया था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान उसका शव गांव के खेत में स्थित एक कुएं में पड़ा मिला। शव को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत कुछ समय पहले हो चुकी थी।
- Read Also: Betul Cattle Ban Order: बैतूल कलेक्टर का बड़ा फैसला: सड़कों पर गौवंश छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध
भाई की भी हुई थी संदिग्ध मौत (Betul Suspicious Deaths)
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले मनोज के बड़े भाई की भी मौत हो चुकी है। उसका शव गांव के ही एक घर में लेंटर की छड़ों से रस्सी से लटका हुआ पाया गया था। उस समय भी मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन जांच अधूरी रह गई।
पुलिस ने शुरू की जांच (Betul Suspicious Deaths)
मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा है कि दोनों मामलों को जोड़कर देखा जा रहा है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जाएगी।
- Read Also: MP Solar Pump Scheme: मध्यप्रदेश में किसानों के खेतों में लगेंगे 10 लाख सोलर पंप, बेच सकेंगे बिजली
ग्रामीणों की उठाई यह मांग (Betul Suspicious Deaths)
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोनों भाइयों की मौत की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाएं। यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएं। (Betul Suspicious Deaths)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



