खेती किसानी

MP Solar Pump Scheme: मध्यप्रदेश में किसानों के खेतों में लगेंगे 10 लाख सोलर पंप, बेच सकेंगे बिजली

MP Solar Pump Scheme: मध्यप्रदेश में किसानों की बिजली बिल की चिंता जल्द ही खत्म होने वाली है। अब प्रदेश के किसान खुद ही बिजली का उत्पादन करेंगे और इसे बेच भी सकेंगे। इसके लिए प्रदेश भर के किसानों के खेतों में सोलर पंप स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश में 10 लाख सोलर पंप स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंगलवार को समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में नवीन और नवकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री राकेश शुक्ला भी उपस्थित थे।

बैठक में सीएम ने दिए यह निर्देश (MP Solar Pump Scheme)

बैठक में सीएम डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि प्रदेश में किसानों के खेतों पर कुसुम योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रावधानों का किसानों को लाभ दिलवाते हुए सोलर पंप स्थापना में पूर्ण सहयोग किया जाएं। इसके लिए नवकरणीय ऊर्जा विभाग और सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय से कार्य कर लक्ष्य पूर्ण करें।

सोलर पंप लगाने का अभियान शुरू (MP Solar Pump Scheme)

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में इस वर्ष सोलर पंप स्थापित करने का अभियान प्रारंभ हो चुका है। इस कार्य की प्रगति की मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विस्तार पूर्वक समीक्षा की।

स्थापित होंगे 10 लाख सोलर पंप (MP Solar Pump Scheme)

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में आगामी वर्ष तक 10 लाख सोलर पंप स्थापित किए जाएंगे। चरणबद्ध रूप से यह कार्य किया जा रहा है। किसानों को खेतों में सोलर पंप की स्थापना से जहां सामान्य बिजली के उपयोग पर होने वाले अत्यधिक व्यय से मुक्ति मिलेगी वहीं इस नवाचार से अन्य किसान भी प्रेरित होंगे।

भविष्य में बिजली बेच सकेंगे किसान (MP Solar Pump Scheme)

यह कार्य प्रदेश में गति प्राप्त करेगा। इसके लिए किसानों में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास भी किए जाएंगे। आने वाले समय में यह भी संभव होगा कि किसान उत्पादित ऊर्जा का विक्रय कर सकेंगे। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन एवं संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। (MP Solar Pump Scheme)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button