Betul Mandi Prices 2025: बैतूल मंडी में 5000 से ज्यादा बोरे पहुंचे, गेहूं के दाम नहीं हो रहे कम
Betul Mandi Prices 2025: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज सोमवार को 5380 बोरों की आवक विभिन्न कृषि उपजों की हुई है। खास बात यह है कि गेहूं के भाव में कमी आने का नाम नहीं ले रही है। इससे किसान तो खुश हैं, लेकिन आम लोगों की हालत खराब है।
बैतूल मंडी में आज सबसे ज्यादा आवक गेहूं की 3375 बोरे आवक हुई। इसके बाद पीले सोयाबीन की 1105 बोरे आवक हुई है। इनके अलावा चना की 126 बोरे, मक्का की 326 बोरे, सरसो की 72 बोरे, मूंग की 61 बोरे, तुअर की 17 बोरे और गुल्ली की 262 बोरे आवक हुई है।

गेहूं के आज यह रहे भाव (Betul Mandi Prices 2025)
बीते कुछ समय से गेहूं के भाव खासे बढ़े हुए हैं। आज भी गेहूं के अधिकतम भाव 2714 रुपये तक पहुंचे। वहीं दूसरी ओर प्रचलित भाव 2671 रुपये और न्यूनतम भाव 2570 रुपये रहे। गेहूं के इन भाव ने आम लोगों की हालत खराब कर रखी है। हालांकि कृषक वर्ग में खुशी है।
- Read Also: Custom Hiring Scheme: कस्टम हायरिंग योजना से बदल रही किसानों की किस्मत, धरम सिंह बन गए लखपति
मूंग और सरसो के यह रेट (Betul Mandi Prices 2025)
मूंग के भाव आज सबसे ज्यादा रहे वहीं सरसो के भाव भी इसके आसपास ही रहे। आज मूंग के अधिकतम भाव 7600 रुपये रहे। वहीं प्रचलित भाव 6900 रुपये रहे। इसी तरह सरसो के उच्चतम भाव 6591 रुपये और प्रचलित भाव 6300 रुपये रहे।
चना-तुअर की यह रही स्थिति (Betul Mandi Prices 2025)
चना के भाव आज 5971 रुपये तक पहुंचे। वहीं प्रचलित भाव 5600 रुपये रहे। इसी तरह तुअर के उच्चतम भाव 5850 रुपये तक पहुंचे और प्रचलित भाव 5500 रुपये रहे। इसके अलावा उड़द के उच्चतम भाव 6200 रुपये और प्रचलित भाव 5900 रुपये रहे।
बैतूल मंडी में आज 4 अगस्त की आवक और भाव की स्थिति…. (Betul Mandi Prices 2025)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com


