खेती किसानी

PM Kisan 20th Installment: जल्द खातों में आएँगी PM किसान योजना की 20वीं किस्त, सैचुरेशन के लिये चलेगा अभियान

PM Kisan 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों के लिए अच्छी खबर है। योजना की 20 वीं किस्त की राशि इसी महीने किसान भाइयों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। वहीं दूसरी ओर पात्र किसान भाई योजना का लाभ लेने से वंचित न रह जाएं, इसके लिए शासन द्वारा सैचुरेशन अभियान भी चलाया जाएगा।

गौरतलब है कि किसान भाइयों को पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। योजना की 19वीं किस्त फरवरी माह के आखिर में मिली थी। इसलिए पहले कहा जा रहा था कि जून माह के आखिर तक 20वीं किसान भाइयों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

PM-Kisan
PM-Kisan

18 जुलाई को हो सकती है ट्रांसफर (PM Kisan 20th Installment)

अब संभावना जताई जा रही है कि योजना की 20वीं किस्त 18 जुलाई को ट्रांसफर की जा सकती है। 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी में पीएम नरेंद्र मोदी एक आमसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसी के चलते संभावना जताई जा रही है कि वे वहीं से किसान भाइयों को योजना की 20वीं किस्त भी जारी कर सकते हैं।

कई कारणों से अटक जाती है राशि (PM Kisan 20th Installment)

पीएम किसान योजना में शामिल होने के बावजूद कई किसानों को राशि नहीं मिल पाती है। इसकी वजह यह है कि किसानों को ई-केवायसी सहित अन्य कई प्रक्रियाएं पूरी करवाना होता है। यही कारण है कि शासन द्वारा समय-समय पर सैचुरेशन अभियान चलाया जाता है ताकि कोई भी किसान योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे।

PM KISAN UPDATE: किसानों का इंतजार खत्म! पीएम किसान की इस दिन खाते में आएगी राशि

मध्यप्रदेश में चलेगा सैचुरेशन अभियान (PM Kisan 20th Installment)

मध्यप्रदेश के आयुक्त भू-अभिलेख ने बताया कि पीएम किसान योजना सैचुरेशन के लिये प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा। अभियान में अधिक से अधिक किसानों से संपर्क कर सेचुरेशन से शेष रह गए किसानों से कार्यवाही पूर्ण कराई जाएगी और लाभ वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के बेहतर संचालन के लिये तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

पांच लाख किसानों की ई-केवायसी (PM Kisan 20th Installment)

प्रदेश में लगभग 5 लाख किसानों द्वारा ई-केवायसी एवं आधार बैंक खाता डीबीटी के लिये इनेवल करने की कार्यवाही कर ली गई है। योजना में 20 लाख से अधिक किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने की कार्यवाही की जाना प्रस्तावित है।

यह कार्यवाही करवाना है अनिवार्य (PM Kisan 20th Installment)

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र कृषक परिवारों को वर्ष में कुल 6 हजार रूपये की राशि प्रदान की जा रही है। योजना की अनिवार्य कार्यवाही ई-केवायसी, आधार, बैंक खाता, डीबीटी केलिए इनेवल एवं फार्मर रजिस्ट्री जैसी अनिवार्य कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत ही हितग्राहियों को राशि प्राप्त होती है। योजना की 20वी किस्त का वितरण माह जुलाई 2025 में किया जाना प्रस्तावित है। (PM Kisan 20th Installment)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button