Truck fraud case MP: ट्रक छुड़वाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी, हरदा-भोपाल के दो आरोपी गिरफ्तार
Truck fraud case MP: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में जब्त ट्रक छुड़वाने के नाम पर एक ग्रामीण से ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरदा और भोपाल के रहने वाले हैं।
पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि थाना मुलताई पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में 02 फरवरी 2024 को आवेदक उमेश पिता किसना डांगे उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम आष्टा, थाना मुलताई द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

ट्रक छुड़वाने के नाम पर धोखाधड़ी (Truck fraud case MP)
आवेदन में कहा गया था कि अनावेदक विश्वास डोंगरे एवं मितेश पारे द्वारा डेमलर फाइनेंस कंपनी द्वारा जब्त किए गए ट्रक को छुड़वाने के नाम पर 2,50,000 रुपये लेकर धोखाधड़ी की गई है। आवेदन के आधार पर थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 89/24, धारा 420, 34 भारतीय दंड विधान के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
- Read Also: Betul Murder News: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, सागौन का डंडा बरामद
फाइनेंस कंपनी पर कई बार मारे छापे (Truck fraud case MP)
प्रकरण में आरोपियों की तलाश हेतु डेमलर फाइनेंस कंपनी भोपाल में कई बार दबिश दी गई एवं अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की गई। गोपनीय सूचना पर पता चला कि आरोपी भोपाल में छिपे हैं।

गोपनीय सूचना पर की गई गिरफ्तारी (Truck fraud case MP)
इस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मितेश पिता विनोद पारे उम्र 45 वर्ष, निवासी मगरद जिला हरदा, हाल मुकाम सर्वधर्म कॉलोनी, भोपाल को 07 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
वहीं अन्य आरोपी विश्वास पिता विजय राव डोंगरे उम्र 46 वर्ष, निवासी वृंदावन नगर, अयोध्या बायपास, भोपाल को 11 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। दोनों आरोपी वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल मुलताई में निरुद्ध हैं।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका (Truck fraud case MP)
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक आलोक पटेल धुर्वे एवं आरक्षक शिवराम परते की सराहनीय भूमिका रही। (Truck fraud case MP)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



