बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

सपने में दिखीं देवी जी तो दिल्ली-मुंबई से अंबा माई के दर्शन करने पहुंची दो बहनें

  • उत्तम मालवीय (9425003881)
    बैतूल।
    दिल्ली और मुंबई की दो बहनों को सपने में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा पर धारुल में स्थित अंबा माई के पावनधाम आने के संकेत मिले तो उन्होंने सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त की और रविवार को यहां पहुंचकर मातारानी की पूजा अर्चना और दर्शन किए। सतपुड़ा के घने जंगलों में स्थित इस पावनधाम पहुंचकर वे भाव विभोर हो गईं। जानकारी के अनुसार 2 माह पूर्व दिल्ली की डॉ. श्रद्धा संजीव मिश्रा एवं मुम्बई की पूर्णिमा शर्मा को अलग-अलग सुबह दिखे सपने में यहां का आने का संकेत मिला। दिल्ली की डॉ. श्रद्धा मिश्रा पटना बिहार की मूल रहवासी हैं। उन्होंने अम्बा माई के छायाचित्र की इंटरनेट के जरिए खोजबीन की तो उन्हें अम्बा माई गुजरात, अम्बा माई अमरावती की जानकारी मिली, लेकिन स्वप्र में दिखाई दिए स्थान से मेल नहीं हुआ तो उन्होंने गुफा वाली अम्बा माई के स्थान को सर्च किया। इस पर उन्हें सपने में अम्बा माई का जो स्थान एवं मूर्ति दिखी थी वह सब मेल खाता दिखाई दिया। सोशल मीडिया के यूट्यूब पर सर्च कर बड़ी मुश्किल से उन्हें माँ के भक्त रविन्द्र मानकर का मोबाईल नंबर प्राप्त हुआ। डॉ. श्रद्धा मिश्रा की बहन जो मुंबई में रहती हैं, को डॉ. श्रद्धा से 2 दिन पहले अम्बा माई की दिव्य गुफा के दर्शन हुए थे। उन्हे बड़े-बड़े सफेद सांप दिखाई दिए थे। आज दोनों ही बहनों ने माँ अम्बा देवी के दुर्लभ दर्शन प्राप्त कर माँ अम्बा भवानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों ही बहनों को अम्बा देवी के दर्शन करवाने मे सहयोगी बने अम्बा भक्त रविन्द्र मानकर का उन्होंने आभार व्यक्त किया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button