बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Tractor palatane se maut : ट्रैक्टर पलटने एक और युवक की मौत, परिजन पहुंचे तो चल रही थी सांस, लेकिन अस्पताल पहुंचते तक निकल गई जान

• राजेंद्र गोहे, बीजादेही
बैतूल जिले में ट्रैक्टर पलटने से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से एक और युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तब तक युवक की सांसें चल रही थी। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड दिया। सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चूनाहजूरी खापाढाना निवासी सुभाष पिता कारू उईके उम्र 32 साल ने थाना उपस्थित होकर जुबानी रिपोर्ट की कि वह ग्राम चूनाहजूरी रहता है। कल दिनाँक 23 जून 2022 को शाम 6 बजे उसका भतीजा अभिषेक पिता मनीष उईके उम्र 23 साल निवासी खापाढाना चूनाहजूरी ट्रैक्टर चलाने अभिषेक राठौर के यहा गया था। शाम 6.30 बजे के लगभग सूचना मिली की अभिषेक उईके ट्रैक्टर चलाकर खेत में जुताई कर रहा था। उसी बीच ट्रैक्टर पलटने से उसमें दबकर उसकी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें… ट्रैक्टर से गिरकर 13 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने के पहले ही निकल गई जान

यह जानकारी मिलते ही हम खेत में गये तो अभिषेक की सांसे चल रही थी। इस पर मैं, खुशीलाल और पंकज, घायल अभिषेक को लेकर चिचोली अस्पताल चले गये। जहाँ पर अभिषेक उईके को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पीएम के बाद शव परिजनों के सुपर्द किया है।

यह भी पढ़ें… tractor palatane se maut : ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबा चालक, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत, जुताई करने गया था खेत

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button