बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

श्रमजीवी पत्रकार संगठन के आठनेर ब्लॉक अध्यक्ष बने गौरीशंकर आर्य, निखिल सोनी को महासचिव की जिम्मेदारी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल जिले के आठनेर नगर के रेस्ट हाउस में शुक्रवार को श्रमजीवी पत्रकार संगठन की ब्लाक कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संभागीय और जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में नवीन इकाई का गठन हुआ। सदस्यों को श्रमजीवी पत्रकार संगठन के कार्ड भी वितरित किए गए।

    जिला अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संगठन रंजीत सिंह, संभागीय प्रतिनिधि विशाल बत्रा, जिला महासचिव विवेक भदौरिया, सारणी ब्लॉक अध्यक्ष छविनाथ भार्गव, मुलताई अध्यक्ष चिंटू खन्ना की मौजूदगी में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

    इसमें आठनेर के ब्लॉक अध्यक्ष गौरीशंकर आर्य, उपाध्यक्ष रजनीश जायसवाल, इरशाद काजी, महासचिव निखिल सोनी, कोषाध्यक्ष विशाल पिपरोले, सचिव प्रकाश आवठे, आशीष बर्डे, विजय गायकवाड़, देवीदास गावंडे, मनोज ठाकुर को बनाया गया है।

    कार्यकारिणी सदस्यों में रूपेश डोंगरे, चान्द शाह, विजय प्रजापति, संजय लोखन्डे, पीयूष जगदले शामिल किए गए हैं। संरक्षक मंडल में वरिष्ठ पत्रकार कयामुद्दीन काजी, भानु प्रताप आवठे, संजय सोनी को शामिल किया गया है। ब्लॉक के सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नवनियुक्त पत्रकार संघ पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button