बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

यहां बना जिले का पहला सरस्वती मंडपम, मंगलवार को होगा लोकार्पण

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिला मुख्यालय के समीप जामठी में स्थित भारत भारती आवासीय विद्यालय परिसर में जिले का पहला सरस्वती मंडपम बन कर तैयार हो गया है। इसका लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश सोनी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह तथा विद्या भारती के प्रादेशिक अध्यक्ष बनवारी लाल सक्सेना के द्वारा मंगलवार को किया जाएगा।

    भारत भारती के सचिव मोहन नागर ने बताया कि जिले में भारत भारती परिसर में स्थित एकमात्र सरस्वती मंदिर में मंडपम की कमी के कारण विद्यार्थी वन्दना आदि नहीं कर पाते थे। अब मंडपम के बन जाने विद्यार्थियों और दर्शनार्थियों को सुविधा हो जाएगी। सरस्वती मंडपम का लोकार्पण 14 दिसम्बर मंगलवार को अपराह्न तीन बजे अतिथियों द्वारा होगा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button