बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

‘बूथ स्तर तक मजबूत टीम गठित कर जन-जन तक पहुंचाएं कुशाभाऊ का संदेश’

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत चोपना मंडल के प्रभारी राजेश आहूजा, मंडल विस्तारक किशोर वरदे, मंडल सह प्रभारी विवेक जैन व मंडल अध्यक्ष विजय पाल के साथ शक्ति केंद्र चोपना बूथ क्रमांक 71 व अन्य बूथों पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

    यह भी पढ़ें… भाजपा महिला मोर्चा की 24 मंडल अध्यक्ष घोषित, इन नेत्रियों को मौका

    बैठक में मंडल प्रभारी राजेश आहूजा ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के प्रेरणास्रोत कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ विस्तारक योजना की जानकारी दी। साथ ही बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्यों को मजबूत टीम गठित कर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करने के सम्बंध में आवश्यक जानकारी भी दी।

    यह भी पढ़ें… भाजपा जिलाध्यक्ष बबला ने गाया… मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू…?

    बैठक में सुरेश सेन, अरविंद धुर्वे, सहदेव राय, तपन मंडल, बापी बाईन, सुरेश सिंग, दीपक मंडल, प्रवीण विश्वास, कुबेर कुंजीलाल, रंजीत मंडल, संतोष देवनाथ, स्वपन मजूमदार, धरमू, निर्मल मजूमदार व सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें… दिग्गी पर बरसे वीडी शर्मा: बोले- दलाली खाकर नेताओं को करते हैं बदनाम

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button