Odysse Vader Bike: पेट्रोल की टेंशन ख़त्म! मार्केट में आ गई जबरदस्त Electric बाइक, ऐसे शानदार फीचर्स देख हो जाएगा खरीदने का मन
Odysse Vader Bike: The tension of petrol is over! Tremendous electric bike has come in the market, seeing such great features, you will feel like buying
Odysse Vader Bike: भारत धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट का हब बनता जा रहा है। इंडिया में आए दिन नए-नए इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च हो रहे हैं। इस कतार में हर बड़ी कंपनी अपना वाहन लेकर आ रही है, लेकिन आज हम जिस इलेक्ट्रिक व्हीकल के बारे में आपको बता रहे हैं। वह आपके पेट्रोल की टेंशन को बिल्कुल खत्म कर देगा। यह एक इलेक्ट्रिक बाइक है जो Odysse Electric Vehicles ने भारतीय बाजार में उतारी हैं। Odysse Vader electric भारत की पहली मोटरबाइक है जिसमें 7-इंच का Android डिस्प्ले है और इसे एक एप्लिकेशन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से कंट्रोल किया जा सकता है। मेड-इन-इंडिया Electric मोटरसाइकिल होने के बावजूद इसकी कीमत सिर्फ 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम अहमदाबाद) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
125 किलोमीटर की है रेंज
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक Odysse Vader को इको मोड पर 125km की रेंज पेश करने का दावा किया गया है। यह Odysse EV ऐप द्वारा संचालित है जो Android पर उपलब्ध है। यह ईवी ऐप बाइक लोकेटर, जियो फेंस, इमोबिलाइजेशन, एंटी-थेफ्ट, ट्रैक एंड ट्रेस, लो बैटरी अलर्ट जैसे कई अन्य उपयोगिताओं के साथ कनेक्टिविटी सुविधाओं के साथ आता है जो दोपहिया उपयोगकर्ताओं के लिए नेविगेशन में आसानी के लिए आवश्यक हैं। इलेक्ट्रिक मोटरबाइक पांच रंगों- मिडनाइट ब्लू, फेयरी रेड, ग्लॉसी ब्लैक, वेनम ग्रीन और मिस्टी ग्रे में उपलब्ध है।

इतनी मिलेगी टॉप स्पीड
इस इलेक्ट्रिक Odysse VADER में 3000 वॉट की Electric मोटर लगी है। यह मोटर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड देती है। इस बाइक में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ 220mm डिस्क ब्रेक के साथ आती है. मोटरसाइकिल का वजन 128kgs है। यह IP67 AIS 156 स्वीकृत लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आता है, जिसे 4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है।
- Also Read : Best Mileage Bike In India: यह भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक, कीमत भी है सबसे कम, देखें डिटेल
बैटरी पर 3 साल की मिल रही वारंटी (Odysse Vader Bike)
बता दें कि Electric बाइक में 7 इंच का एंड्रॉइड डिस्प्ले, गूगल मैप्स नेविगेशन, 18 लीटर का स्टोरेज स्पेस, ओटीए अपडेट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। इसमें एलईडी लाइटिंग सिस्टम और रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम है। कंपनी बैटरी पर 3 साल और पावरट्रेन पर 3 साल की वारंटी दे रही है।



