बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Video : Live Rescue… पुलिया में गिरा ट्रक, ड्राइवर और क्लीनर बुरी तरह फंसे, मशक्कत के बाद निकाला जा सका बाहर

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर बगडोना में सोमवार तड़के करीब 4 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया में गिर गया। हादसे में ड्राइवर और क्लीनर दोनों ही ट्रक में फंस गए थे। ट्रक पुलिया में गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने हंड्रेड डायल को दी। सूचना मिलने पर हंड्रेड डायल मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर दोनों को ट्रक से बाहर निकाला। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक इंदौर से किराना सामान भरकर ट्रक छिंदवाड़ा जिले के परासिया जा रहा था। इसी दौरान बगडोना में ट्रक अनियंत्रित हो गया और पुलिया में जा गिरा। हादसे का शिकार हुए ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर दोनों ही ट्रक में बुरी तरह फंस गए। उनकी हालत ऐसी नहीं थी कि वे खुद बाहर निकल सके।

यह भी पढ़ें… tragic accident : पेड़ से टकराई कार, जिंदा जला ड्राइवर, बैतूल-परासिया स्टेट हाइवे पर हादसा, बरेठा घाट में रोलर से टकराई बस

इधर लोगों ने ट्रक पुलिया में गिरा और ड्राइवर-कंडक्टर को उसमें फंसा देखा तो 100 डायल को सूचना दी। साथ ही मौके पर मौजूद रहकर ट्रक में फंसे ड्राइवर और क्लीनर को दिलासा देते रहे। सूचना मिलते ही 100 डायल मौके पर पहुंची और दोनों को लोगों के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया गया है। देखें वीडियो…

यह भी पढ़ें… death in accident : मम्मी-पापा के साथ खेत से घर जा रहे मासूम को कार ने कुचला, मौके ही दर्दनाक मौत, ग्राम बांगा की घटना

हंड्रेड डायल के एएसआई केके तिवारी और पायलट मनोज पवार ने बताया कि ट्रक इंदौर से परासिया जा रहा था। उसमें किराना सामान भरा था। यह ट्रक बगडोना में पुलिया में गिर गया था। हादसे में ट्रक के क्लीनर और ड्राइवर ट्रक में ही फंस गए थे। दोनों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें… Bus Accident : नेशनल हाइवे पर दौड़ रही बस का टूटा एक्सल, अगला पहिया फिंकाया, बाल-बाल बचे यात्री 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button