बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे पर साइन बोर्ड से टकराए दो बाइक सवार

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में इंदौर हाइवे पर रात्रि के समय मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड में टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 100 डायल ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज चल रहा है।

    यह भी पढ़ें… हादसा… हाइवे पर पलटी कार: दो घायल, एक गम्भीर

    थाना चिचोली के अंतर्गत चिरापाटला गाँव में ढाबे के पास मोटर साईकिल साइन बोर्ड में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें 2 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस सहायता के लिए सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में प्राप्त हुई। उक्त सूचना प्राप्ति पर बैतूल जिले के डायल-100 वाहन क्रमांक 20 को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।

    यह भी पढ़ें… एक और हादसा: ट्रक पलटा, महिला की मौत, ड्राइवर गंभीर

    डायल-100 एफआरव्ही में तैनात आरक्षक नीतेन्द्र ठाकुर और पायलेट राजा पवार ने बताया कि रात्रि के समय चिचोली से हरदा जाते समय मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में राजेश पिता गेंदालाल देवड़ा (40) निवासी कालिया खेड़ी हरदा एवं प्रेम सिंह पिता राजकुमार बघेल (54) निवासी छिपावद हरदा घायल हो गए। डायल-100 स्टाफ ने घायलों को एफआरव्ही वाहन से ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली में भर्ती करवाया। यहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें… हाइवे पर हादसा: रेत के डंपर ने मारी बस को टक्कर

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button