बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Dukan me chori : ससुंद्रा चेक पोस्ट के पास की दुकान से उड़ाए प्रिंटर और बैटरी, संचालक ने पुलिस में की शिकायत

दीनू पवार, साईंखेड़ा
Betul Update : शुक्रवार को बैतूल शहर में 3 घरों के तले टूटे थे। अब शुक्रवार-शनिवार की रात में नागपुर-भोपाल नेशनल हाईवे (Nagpur -bhopal NH) पर स्थित ससुंद्रा आरटीओ चेक पोस्ट पर चोरी का मामला सामने आया है। यहां स्थित एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर पर चोरी की गई है। चोरों द्वारा करीब 25 हजार रूपये कीमत का सामान इस दुकान से चुराया गया है। यहां 24 घंटे चहल पहल रहती है। इसके बावजूद चोर हाथ साफ कर गए।

दुकान संचालक रामजी पवार ने बताया कि उनका एमपी ऑनलाइन (MP Online) कियोस्क सेंटर है। इसका संचालन वे ससुंद्रा आरटीओ चेक पोस्ट (Sasundra RTO Check Post) के गेट से करीब 100 मीटर दूर जय महाकाल दुकान में करते हैं। कियोस्क सेंटर में जरूरी सारे कीमती उपकरण दुकान में रहते हैं।

कल शाम को वे दुकान बंद करके गए थे। आज सुबह दुकान पहुंचे तो ताला टूटा था। दुकान से अज्ञात चोर प्रिंटर मशीन और बैटरी चुरा ले गए हैं। इनकी कीमत करीब 25 हजार है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है। इस चोरी से एक ओर जहां उन्हें हजारों की चपत लगी है वहीं उनका काम काज भी रुक गया है।

गौरतलब है कि आरटीओ चेक पोस्ट पर 24 घंटे चहल पहल रहती है। इसके बावजूद चोर चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल हो गए। चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। इससे पहले कल बैतूल शहर में 3 घरों के ताले तोड़े गए थे। उनमें से एक मकान से हजारों रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर चुराए गए थे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button